Ro no D15139/23

गुरू घासीदास लोककला नर्तक दलों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता 21 दिसंबर को

आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के आदेशानुसार जिला स्तर पर लोककला नर्तक दलों की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले चयनित लोककला दलों को राज्य स्तरीय कार्यक्रम हेतु भेजा जाएगा। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि गुरू घासीदास लोककला नर्तक दलों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता रविवार 21 दिसंबर 2025 को पूर्व माध्यमिक शाला खैरा महासमुन्द के मैदान में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 11ः30 बजे से गठित निर्णायक मंडल की उपस्थिति में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक लोककला नर्तक दलों को 21 दिसम्बर 2025 को प्रातः 10ः30 बजे तक अपना आवेदन प्रस्तुत करना होगा। साथ ही, सभी प्रविष्टिकर्ता लोककला नर्तक दलों को नियत तिथि एवं स्थल पर कम से कम 01 घंटा पूर्व अनिवार्य रूप से उपस्थित होना आवश्यक होगा। आयोजन के माध्यम से जिले की समृद्ध लोककला एवं सांस्कृतिक विरासत को मंच प्रदान करते हुए उत्कृष्ट नर्तक दलों का चयन किया जाएगा, जिन्हें आगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सहभागिता का अवसर मिलेगा।

  • Related Posts

    हाउसिंग बोर्ड कालोनी में आधी रात परिवार से लूट डकैती,पुलिस पेट्रोलिंग के अभाव में परिवार रात भर छुपा रहा झाड़ियों में 72 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

      *लूट की घटना को अंजाम देने वाले 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 03 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार* * थाना मुजगहन क्षेत्रंातर्गत सेजबहार पास दिये थे लूट…

    Read more

    दशकों से विकास से कटे इलाकों में पहुंचा रोजगार, राशन, शिक्षा और सुरक्षित आवास; 5 लाख मानव दिवस सृजित

    *वापस लौटे गांव, बदली जिंदगी: नक्सल इलाके में विकास की सशक्त कहानी* रायपुर 11 अप्रैल 2026/ लंबे समय तक नक्सल प्रभाव के कारण विकास से अछूते रहे बीजापुर जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब