Ro no D15139/23

कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री  ओपी चौधरी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचे, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी आपसी समन्वय के साथ करें कार्य-मंत्री श्री ओपी चैधरी किसानों को समय पर पर्याप्त  खाद बीज उपलब्धता सुनिश्चित करने दिए निर्देश राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाएं, त्रुटि सुधार सम्बन्धी प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें

 

अम्बिकापुर 08 जून 2026/    वित्त वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में सांसद श्री चिंतामणि महाराज, विधायक लुण्ड्रा श्री प्रबोध मिंज, महापौर नगर पालिक निगम अम्बिकापुर श्रीमती मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, सभापति नगर पालिक निगम अम्बिकापुर श्री हरमिन्दर सिंह टिन्नी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, एसपी श्री राजेश अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक, अपर कलेक्टर श्री रामसिंह ठाकुर, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में प्रभारी मंत्री श्री चौधरी ने जिले में संचालित शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा करते प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की जानकारी ली तथा कहा कि जनप्रतिनिधियों को उनसे सम्बंधित क्षेत्र के स्वीकृत आवासों की सूची उपलब्ध कराएं। शेष निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करें तथा लोगों को समय सीमा में निर्माण पूरा करने प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि अम्बिकापुर शहरी क्षेत्र में लोगों का पेयजल, बिजली आपूर्ति सम्बन्धी समस्या ना हो,  अधिकारी समस्या का यथाशीघ्र निराकरण करें। वहीं जिले में सड़क व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने सड़कों का निरीक्षण कर आवश्यक्तानुसार सड़कों के सुधारीकरण एवं मरम्मत के निर्देश दिए। उन्होंने बारिश के मौसम से पूर्व सभी निर्माण कार्य प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने कहा। उन्होंने इस वर्ष तेंदूपत्ता संग्रहण एवं भुगतान आदि की जानकारी ली। उन्होंने वृक्षों की अवैध कटाई को रोकने, नवीन वृक्षारोपण करने कहा। वहीं हाथी प्रभावित क्षेत्रों में जनहानि, फसल हानि की जानकारी लेते हुए उन्होंने मृतक के परिवार को आवश्यक कार्यवाही कर यथाशीघ्र सहायता राशि प्रदान करने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शासन की बहुत सी योजनाओं के लिए ई केवाईसी होना जरूरी है, इसलिए प्राथमिकता के साथ लोगों का ई केवाईसी करवाएं। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाना सुनिश्चित करें, पात्र हितग्राहियों का नाम ना छूटे। वहीं पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने लोगों को योजना का लाभ लेने प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।

बैठक में उन्होंने केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल, नवोदय विद्यालयों में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में प्रभारी मंत्री मद से शव वाहन स्वीकृति हेतु कहा। जिला कलेक्टरेट परिसर में निर्माणाधीन कम्पोजिट बिल्डिंग का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करवाने के निर्देश देते हुए उन्होंने शेष कार्यों हेतु तत्काल प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।

सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें-

प्रभारी मंत्री श्री चौधरी ने जिले में सुशासन तिहार की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लिया जाए और विभागवार वर्गीकरण कर उसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए। लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकृत करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जहां संभव हो, समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर नागरिकों को तत्काल राहत दी जाए।

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाएं, त्रुटि सुधार सम्बन्धी प्रकरणों का शीघ्र निराकरण हो-

उन्होंने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि आमजनों की समस्या का त्वरित निराकरण हो। इस दौरान त्रुटि सुधार, नक्शा बटांकन, सीमांकन, नामांतरण, आधार सीडिंग, डिजिटल हस्ताक्षर, किसान किताब पत्र, जेंडर प्रविष्टि , कोटवारी भूमि, अतिक्रमण सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की समीक्षा गई। उन्होंने सभी प्रकरण को गुणवत्तापूर्ण समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्रुटि सुधार सम्बन्धी प्रकरण का जल्द से जल्द निराकरण सुनिश्चित करें,  लापरवाही करने वालों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

किसानों को समय पर पर्याप्त  खाद बीज उपलब्धता सुनिश्चित करें-
समीक्षा बैठक में मंत्री श्री चौधरी ने जिले में खाद-बीज की उपलब्धता, भंडारण एवं वितरण की वर्तमान स्थिति की विस्तृत  जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को किसानों को समय पर खाद -बीज उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लघु एवं सीमांत कृषकों को प्राथमिकता के आधार पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराया जाए।जिले के सभी खाद विक्रय केंद्रों का नियमित निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करें। उर्वरक की कालाबाजारी ना हो, इसका विशेष ध्यान रखें। जिले में पर्याप्त मात्रा में बीजों का भी भंडारण रहे और वितरण समय पर हो।

जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी आपसी समन्वय के साथ लोकहित में करें कार्य
बैठक में जिले की समीक्षा करते हुए मंत्री श्री चैधरी ने कहा कि सरगुजा के सर्वांगीण विकास के लिए जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय हो। शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। बैठक में अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर काम करने के निर्देश दिए गए।

अन्य विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा-
बैठक में मनरेगा, आवास योजना, स्वास्थ्य, शिक्षा, वन, जल संसाधन, कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, उद्यानिकी, खेल एवं युवा कल्याण समेत कई विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई।इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने भी विकास कार्यों को लेकर सुझाव दिए।

  • Related Posts

    पीएम जनमन आवास योजना से मनबहाल पहाड़ी कोरवा का जीवन हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक पक्का आवास मिलने से वर्षों का सपना हुआ साकार, महतारी वंदन योजना से भी मिल रहा नियमित आर्थिक संबल

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें शासन की मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री जनमन (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान)…

    Read more

    आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, विदेशी मदिरा जब्त कर आरोपी गिरफ्तार

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   जिला आबकारी अधिकारी   एल. के. गायकवाड के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती सरिता साहू के नेतृत्व में बुधवार को  प्राप्त सूचना के आधार पर…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं