Ro no D15139/23

दिवंगत खिलाड़ियों के स्मृति में चल रहा जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता*

*प्रतियोगिता पांचवां दिन ,लोगों में भारी उत्साह**

अंतागढ़।। संजय क्लब एवं समस्त नगरवासी के तत्वधान में अंतागढ़ के दिवंगत खिलाड़ियों के स्मृति में जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 23 दिसंबर से उन्मुक्त खेल मैदान में चल रहा जहां 20 टीमें इस प्रतियोगिता में भाग लेगी वहीं इंट्री फीस

1100 रुपए रखा गया है आयोजक समिति द्वारा फाइनल जितने वाली टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 31000 हजार रूपये एवं शील्ड पुरस्कृत करेगी द्वितीय पुरस्कार के रूप में दूसरी टीम को 21000 हजार रूपये एवं शील्ड दिया जाएगा वही खेल में अच्छा प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों को बेस्ट गोलकीपर,बेस्ट फिल्डर बेस्ट स्कोरर , बेस्ट बैक को सांत्वना पुरस्कार के रूप में मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा । उन्मुक्त खेल मैदान में चल रहे जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आज पांचवां दिन है जहां अलग अलग जगह से टीम आकर खेल का अच्छा प्रदर्शन दिखा रहे है वही जब फूटबाल के खिलाड़ी अपने प्रतिभा दिखाने मैदान में उतरते है तो वहीं हर मैच का लुफ्त लेने आए दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा मैदान गूंज उठता है खेल प्रेमी हो या नगरवासी अपने पसंद के टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन बढ़ाते नजर आते है जब

खिलाड़ी बाल को गोल करने की कोशिश करते है तो सबकी सांसे रुक जाती है लेकिन खेल तो खेल है इसे खेल भावना से देखा जाता है रोज मैच शुरू होने से पहले खेलप्रेमी नगर से ही नहीं आसपास गांवों से खेल मैदान पहुंचते है । अंतागढ़ में नगरवासी एवं संजय क्लब के द्वारा फुटबॉल प्रतिययोगिता का आयोजन किया जा रहा है वह काफी सराहनीय है क्योंकि आज फुटबॉल से ज्यादा लोग क्रिकेट को देखते या खेलते है वही बच्चे खेल से ज्यादा मोबाइल में मश्गूल रहते है खेल के प्रति कम ऐसे ही आयोजन अंतागढ़ में होते रहना चाहिए जिससे आज के युग के बच्चे देख कर आगे बढ़े

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ के शासकीय महाविद्यालयों में 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ

    *सहायक प्राध्यापक के 625, ग्रंथपाल के 50 एवं क्रीड़ा अधिकारी के 25 पदों पर होगी नियुक्ति* रायपुर, 13 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की विशेष…

    Read more

    पंडरिया विधानसभा की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने विधायक भावना बोहरा ने सदन में विद्यालय उन्नयन एवं शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार की मांग की

    *ग्रामीण और वनांचल क्षेत्र की शिक्षा पर जोर, विधायक भावना बोहरा ने बजट चर्चा में रखे पंडरिया विधानसभा के महत्वपूर्ण मुद्दे* ▪️प्रश्नकाल में किसान क्रेडिट कार्ड, विधानसभा में पर्यटन स्थलों…

    Read more

    NATIONAL

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता