
समाचार 23 मई 2025/ अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 तथा 2007 के क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय वन अधिकार समिति का पुनर्गठन हेतु प्राप्त सदस्यों की नामांकित सूची अनुसार जिला स्तरीय वन अधिकार समिति का पुनर्गठन किया गया है। जिनके अध्यक्ष सरगुजा कलेक्टर है तथा वन मण्डलाधिकारी सरगुजा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अंबिकापुर,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नानमणी पैकरा ,जिला पंचायत सदस्य श्री विजय अग्रवाल को समिति का सदस्य बनाया गया है।








