Ro no D15139/23

किशोर-किशोरी सशक्तिकरण, बाल सुरक्षा एवं बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

राजनांदगांव 10 सितम्बर 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन में आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में बाल विवाह मुक्त अभियान छत्तीसगढ़ के तहत जिला स्तरीय चयनित ग्राम पंचायत एवं चयनित अधिकारियों-कर्मचारियों का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। सीईओ जिला पंचायत ने कार्यशाला में पंचायतों के सरपंच, सचिव, सुपरवाइजर एवं अन्य सभी को बाल विवाह को रोकने के लिए प्रेरित किया और गांव में जाकर लोगों को प्रेरित करने कहा। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे जल संरक्षण एवं स्वच्छता के कार्यों में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने उपस्थित सभी को बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई।
राज्य  स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री शशांक शर्मा ने किशोर सशक्तिकरण, लैगिंक समानता, किशोर स्वास्थ्य, शिक्षा विषय को विस्तृत रूप से समझाया। साथ ही  बाल विवाह की रोकथाम को किस प्रकार जनस्तर तक पहुंचना है इसके संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। ग्राम पंचायत विकास योजना में किशोर-किशोरी सशक्तिकरण, बाल सुरक्षा, बाल विवाह जैसे विषयों को एजेंडा के रूप में रखने के लिए प्लान बनाना सिखाया गया एवं प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुतिकरण दिया गया। जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी दीपा शाह और जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री सीके लाड़े द्वारा बाल विवाह मुक्त अभियान को बढ़ावा देने पंचायत स्त्री बाल प्रतिषेध समिति में सक्रिय योगदान देने प्रतिनिधियों  को समझाया गया। साथ ही महिला में बाल विकास विभाग द्वारा किए जा रहे कार्य बाल विवाह मुक्त अभियान एवं बाल संरक्षण अभियान जैसे विभिन्न विषयों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी से लाभान्वित किया गया। कार्यशाला में चयनित 15 पंचायत के सरपंच, सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग से सुपरवाइजर, डीसीपी, सीडीपीओ एवं युवोदय स्वयंसेवक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    नगर निगम द्वारा बेहतर नागरिकों सुविधाओं के लिए किया जा रहा कार्य

      राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा वर्षा ऋतु के दौरान शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सफाई, जल निकासी, सड़क मरम्मत, पौधरोपण,…

    Read more

    NATIONAL

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है