Ro no D15139/23

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम

महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक विकास में अविस्मरणीय सहभागिता-बोले अतिथि

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम के लिए महिलाओं को किया गया सम्मानित

धमतरी । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक दिन पहले धमतरी में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विंद्यवासिनी मंदिर के पीछे सामुदायिक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल अतिथियों ने मातृ शक्ति का वंदन किया और महिलाओं को देश-प्रदेश के सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण सहभागिता निभाने के लिए कृतज्ञता व्यक्त की। आज का कार्यक्रम वृहद महतारी वंदन सम्मेलन के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद महापौर श्री रामू रोहरा ने कहा कि महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए राज्य और केन्द्र सरकार अनेक कार्यक्रम चला रहे हैं। बिना किसी भेदभाव के मातृ शक्ति को उनका हक दिलाने कई अभूतपूर्व निर्णय भी सरकारों ने लिए हैं। उन्होंने कहा महिलाओं को अब 50 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा है, जिससे घर की चारदीवारी से बाहर निकलकर महिलाएं अब कई दूसरे क्षेत्रों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहीं हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आत्मसम्मान से जीने की राह दिखाई है। श्री रोहरा ने कहा कि सरकारें किसी भी दल की हो, आएंगी-जाएंगी, परन्तु मातृ शक्ति का सम्मान हमेशा होना चाहिए। उन्होंने धमतरी नगरपालिक निगम में एमआईसी के गठन के समय भी नारी शक्ति को अधिक से अधिक मौका देने की बात भी कार्यक्रम में कही।

कार्यक्रम में उपस्थित कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि आज के जमाने में महिलाएं सभी क्षेत्रों में पुरूषों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहीं हैं। महिलाओं की सहभागिता से ही हम अपने प्रदेश और देश को विकास के रास्ते पर बहुत आगे ले जा सकते हैं। उन्होंने धमतरी में महिला शक्ति का उदाहरण देते हुए बताया कि जिले की एक युवा महिला उद्यमी ने देश के सबसे बड़े बिजनेस शो ’शार्क टैंक’’ में धमतरी का प्रतिनिधित्व किया है। महिला शक्ति की अनेक कहानियां हैं। एवरेस्ट फतह हो या आईआईटी, आईआईएम में पढ़ाई हो या बड़ी फैक्ट्रियां और कार्यालय-संस्थान चलाने की बात हो, महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहीं हैं। उन्होंने कहा जिले में विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा काम करने वाली महिलाओं को आगे लाने, उन्हें प्रोत्साहित करने के साथ कमजोर वर्ग की महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन हरसंभव प्रयास करेगा। इसके लिए विस्तृत योजनाएं बनाई जाएंगी और महिलाओं को उचित मदद भी उपलब्ध कराई जाएगी।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती बीनू मैथ्यू ने पालकों से बेटी-बेटे पर समान रूप से ध्यान देने और उनका पालन-पोषण, शिक्षा-दीक्षा करने पर जोर दिया। उन्होंने बेटियों को परिवार बढ़ानेवाली सबसे पहली सामाजिक कड़ी बताया। उन्होंने बेटियों को किसी से कम नहीं समझने, मान-सम्मान देने और उनमें आत्मविश्वास जागृत करने की शुरूआत अपने घरों से ही करने का आह्वान कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू राम निषाद, पूर्व विधायक धमतरी श्रीमती रंजना साहू, कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएं तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    हज 2026 की तीसरी किश्त 31 मार्च तक जमा होगी-मिर्ज़ा एजाज बेग

    *रायपुर 26 मार्च (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ राज्य से हज कमेटी के ज़रिये हज यात्रा पर जाने वाले समस्त हज यात्रियों को 31 मार्च 2026 तक तीसरी किश्त की राशि…

    Read more

    उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने पुनर्वास केंद्र दंतेवाड़ा में युवाओं से की मुलाकात

      पुनर्वासित युवाओं के प्रशिक्षण का किया अवलोकन, वेलकम एवं इलेक्ट्रिकल टूल किट का किया वितरण *रायपुर, 26 मार्च 2026/* उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने गुरुवार को दंतेवाड़ा स्थित पुनर्वास…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार