Ro no D15139/23

संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

विधायक श्री चंद्राकर की मौजूदगी में संविधान दिवस पर प्रस्तावना का हुआ सामूहिक वाचन

– संविधान को आत्मा मानकर कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने का आव्हान

’हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान’ के संदेश के साथ आज संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत की संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को संविधान को अंगीकार किया था, उसी  ऐतिहासिक दिन की स्मृति में आज यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान दुर्ग ग्रामीण विधायक   ललित चंद्राकर और अधिकारी-कर्मचारियों ने भारतीय संविधान पर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किए, साथ ही शपथ भी लिए। इस अवसर पर कलेक्टर   अभिजीत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष   सरस्वती बंजारे, उपाध्यक्ष   पवन शर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  बजरंग दुबे, उप संचालक पंचायत   आकाश सोनी सहित जिला पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विधायक   ललित चंद्राकर ने कहा कि किसी भी देश की आत्मा उसके संविधान में निहित होती है। हम सभी संवैधानिक पदों पर कार्यरत हैं, इसलिए हमें ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिए जिससे संविधान के मूल भाव को आघात पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमारी वाणी, व्यवहार और कार्यशैली संविधान की मर्यादा के अनुरूप होनी चाहिए। संविधान हमें कर्तव्य बोध की याद दिलाता है। जो अधिकार हमें संविधान ने दिए हैं, उनका सदुपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की खूबसूरती यही है कि इसमें सभी के लिए स्थान है मनुष्य ही नहीं, पशु-पक्षियों के लिए भी संरक्षण है। आज देश की बेटियां हर क्षेत्र में अपनी पहचान स्थापित कर रही हैं, जो संविधान द्वारा दिए गए समान अधिकार और अवसरों का परिणाम है। हमारा उद्देश्य सदैव जनहित में कार्य करना होना चाहिए।
कलेक्टर   अभिजीत सिंह ने कहा कि संविधान किसी भी देश की आत्मा में बसता है। एक शताब्दी पूर्व भारत की परिस्थितियां कैसी थीं, यह इतिहास बताता है, लेकिन विषम परिस्थितियों में भी देश को एक सूत्र में बांधकर रखने का कार्य हमारे संविधान ने किया। उन्होंने बताया कि संविधान निर्माण सभा में 300 से अधिक विद्वानों ने भाग लिया और लगभग तीन वर्षों में विश्व के सबसे बड़े संविधान का निर्माण हुआ। संविधान बनाते समय देश के हर वर्ग, हर समुदाय का ध्यान रखा गया। उन्होंने कहा कि संविधान में संशोधन की व्यवस्था भी है ताकि आवश्यक बदलाव किए जा सकें, फिर भी कोई भी नियम या अधिनियम संविधान के विरुद्ध नहीं जा सकता। संसद या विधानसभा द्वारा बनाए गए कानून भी संविधान की सीमाओं के भीतर ही मान्य हैं। कलेक्टर ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत स्वरूप देने में संविधान का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसने जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को सशक्त बनाया। उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से अपील की कि वे कार्य करते समय संविधान को अपनी आत्मा में बसाकर नियमों के अनुरूप निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करें। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे में सभी अधिकारी/कर्मचारियों को संविधान दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर विधायक श्री चंद्राकर ने जल संरक्षण की दिशा में किए गए उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रदान किए गए प्रशस्ति पत्र के लिए जिला प्रशासन को बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का समापन जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग दुबे ने संविधान की गौरवपूर्ण यात्रा, कर्तव्यों और अधिकारों के संदेश के साथ किया।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल