Ro no D15139/23

सरगुजा ओलंपिक अंतर्गत जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ आज 1600 जूनियर खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में ले रहे भाग

जशपुरनगर 12 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में खिलाड़ियों में खेल उत्साह को बढ़ावा देने एवं प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित सरगुजा ओलंपिक के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं के उपरांत आज से जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन जिला मुख्यालय जशपुर स्थित रणजीता स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ जशपुर विधायक  राय मुनी भगत द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना एवं खेल ध्वज फहराकर किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष  अरविंद भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष  गंगाराम भगत नगर पालिका उपाध्यक्ष  यश प्रताप सिंह जुदेव, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्न निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष  राम प्रताप सिंह,जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी  अभिषेक कुमार, डिप्टी कलेक्टर  प्रशांत कुशवाहा रोजगार अधिकारी  दुर्गेशवरी  सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।
विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज जिले के सभी विकासखंडों से बालक एवं बालिका वर्ग के लगभग 1600 जूनियर खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में भाग ले रहे हैं। कल सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की जाएंगी।
विधायक श्रीमती राय मुनी भगत ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस आयोजन से जिले, संभाग एवं राज्य के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच मिल रहा है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की।

  • Related Posts

    राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने ली अंतर्विभागीय बैठक खाद्य योजनाओं के क्रियान्वयन में सुधार के निर्देश

    रायपुर, 30 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष  संदीप शर्मा ने आज नवा रायपुर स्थित आयोग कार्यालय में अंतर्विभागीय बैठक ली। बैठक मे वर्ष 2025-26 के दौरान 21…

    Read more

    निर्वाचन कार्य के अधिग्रहित वाहनों के किराया भुगतान हेतु अंतिम तिथि 8 अप्रैल तक बढ़ी

    रायपुर 30 मार्च 2026/विधानसभा निर्वाचन-2023, लोकसभा निर्वाचन-2024 एवं उप विधानसभा निर्वाचन-2024 के दौरान रायपुर जिले के अंतर्गत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन कार्य हेतु अधिग्रहित वाहनों के किराया भुगतान के…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले