Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न

वित्तीय वर्ष 2026-27 की मांग-आधारित वार्षिक कौशल कार्ययोजना पर हुआ मंथन

// अध्यक्षता कलेक्टर सह अध्यक्ष, जिला कौशल विकास प्राधिकरण  अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य राज्य एवं केंद्र शासन की प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु आवश्यक कुशल मानव संसाधन की पहचान करना, जिले में ग्रामीण एवं शहरी स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार आधारित वास्तविक स्किल डिमांड का आकलन करना तथा विभिन्न विभागों, उद्योगों, प्रशिक्षण प्रदाताओं एवं नियोक्ताओं से सहभागिता आधारित सुझाव प्राप्त करना रहा। इन सभी इनपुट्स के आधार पर वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मांग-आधारित वार्षिक कौशल कार्ययोजना का प्रारूप तैयार करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यशाला में उद्योग, ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन, कृषि, स्वास्थ्य, पर्यटन, श्रम, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न जिला स्तरीय शासकीय विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही पंजीकृत प्रशिक्षण प्रदाता (VTPs/TPs), प्रशिक्षण प्रदाता के रूप में कार्य करने की इच्छुक संस्थाएं, औद्योगिक इकाइयाँ, MSMEs, स्थानीय नियोक्ता एवं फर्म्स ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। अवसर पर उपयुक्त नगर निगम श्री पीसी सार्वा, सहायक संचालक कौशल विकास श्री शैलेन्द्र गुप्ता के अलाव जिला कौशल विकास प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यशाला में शामिल हुए।

कलेक्टर  मिश्रा ने कहा कि जिले की वार्षिक कौशल कार्ययोजना स्थानीय आवश्यकताओं, रोजगार की संभावनाओं एवं उद्योगों की मांग के अनुरूप तैयार की जानी चाहिए, ताकि प्रशिक्षित युवाओं को बेहतर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कार्ययोजना तैयार करते समय राज्य एवं केंद्र शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं—जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, जनमन योजना, धरती आबा अभियान तथा वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों हेतु विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों—को उच्च प्राथमिकता दी जाए।
कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों द्वारा प्राप्त सुझावों एवं निष्कर्षों के आधार पर विस्तृत कार्यवृत्त (Minutes of Meeting) तैयार करने, जिले की वार्षिक कौशल कार्ययोजना निर्धारित प्रारूप में तैयार करने निर्देश दिए गए। यह कार्यशाला जिले में कौशल विकास, रोजगार सृजन एवं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

  • Related Posts

    बंगाल के सिंहासन को लहू सिंचती भी है और प्लावन कर कुशासन को जड़ समेत निर्मूल भी।

    जाने पश्चिम बंगाल की सियासत की तासीर ऐसी क्यों है। 1905 से शुरू कर 1946 के डाइरेक्ट एक्शन की बात हो या 1977 के बाद से 2021 तक। इस बंगाल…

    Read more

    वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर शर्मा की बात बेबाक ..ख़बर छुपाई जाती है, अफ़वाह उड़ाई जाती है, यह वो जमाना है जहाँ, कहानी कुछ और होती है, सुनाई कुछ और जाती है ।

    भारतीय राजनीति भी अजब गजब है यहां जो कहा जाता है वह किया नही जाता और जो किया जाता है वह कहा नही जाता । भारतीय राजनीति का रंगमंच इन…

    Read more

    NATIONAL

    जो डर गया वो मर गया, जो डरा नहीं वो जीत गया : जय बांग्ला !

    जो डर गया वो मर गया, जो डरा नहीं वो जीत गया : जय बांग्ला !

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    बिहार में नई सरकार का एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी

    बिहार में नई सरकार का एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी

    हनुमान मंदिर की घंटी बजाकर बने ‘सम्राट’-अब लालू बजाएंगे घंटी,हे खेड़ा-हेमन्त को छेड़ा-हुआ न बखेड़ा,कल्लू भिखारी के घर अमेरिका-ईरान समझौता,हवा का रूख भांप लिया वरूण ने; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    हनुमान मंदिर की घंटी बजाकर बने ‘सम्राट’-अब लालू बजाएंगे घंटी,हे खेड़ा-हेमन्त को छेड़ा-हुआ न बखेड़ा,कल्लू भिखारी के घर अमेरिका-ईरान समझौता,हवा का रूख भांप लिया वरूण ने; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….