Ro no D15139/23

जिला पंचायत सीईओ ने शासकीय रोपणी का किया निरीक्षण ’प्रगतिशील किसानों से चर्चा कर शासकीय योजनाओं से प्राप्त लाभ की ली जानकारी

जशपुरनगर 03 मई 2025/ जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार द्वारा शुक्रवार को उद्यानिकी विभाग के शासकीय उद्यान रोपणियों का निरीक्षण करने के साथ उन्नतशील कृषकों से मुलाकात कर उनके प्रक्षेत्र का भी भ्रमण किया। इस अवसर पर सर्वप्रथम उन्होंने कुनकुरी स्थित सलियाटोली उद्यान रोपणी में पौध उत्पादन का निरीक्षण किया। रोपणियों में अच्छे कार्य संचालन के लिये अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश किये गये।

उन्होंने कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम गिनाबहार निवासी प्रगतिशील किसान बर्थाेलोमियुस तिग्गा के प्रक्षेत्र का भी अवलोकन किया। जहां लगभग 4 एकड़ में रोपित आम एवं लीची बाड़ी का भ्रमण करते हुए उन्होंने कृषक से आय सहित विभागीय योजनाओं द्वारा लाभ की जानकारी ली और लगे हुए आम लीची के पौधों में ट्रेनिंग पुनिंग करने के निर्देश दिए साथ ही किसान को बगीचे के बीच में खाली स्थान में हल्दी एवं अदरक की खेती करने की सलाह दी। इसके साथ ही रेशम विभाग के द्वारा संचालित कोसा कल्चर की ग्राम तम्बाकछार स्थित नर्सरी का निरीक्षण भी किया। जहां 40 हेक्टेयर में फैले अर्जुन के वृक्षों का अवलोकन किया। उनके रखरखाव हेतु संबंधित कृषकों से चर्चा कर आवश्यक सुझाव भी दिए।
उन्होंने भ्रमण के दौरान बगीचा विकासखण्ड के भितघरा के प्रगतिशील किसान मनोज कुजूर के बाड़ी का भ्रमण किया। जहां हाईटेक ढंग से 07 एकड़ रोपित बागवानी की ग्राफ्टेड टमाटर किस्म साहो हाइब्रिड एवं लगे ड्रीप सिंचाई सिस्टम की जानकारी ली एवं फसल की लागत आय पर भी चर्चा की। किसान मनोज कुजूर के बाड़ी में स्थित उद्यानिकी विभाग से प्राप्त पैक हाऊस का अवलोकन कर सोलर फेंसिंग की भी जानकारी ली एवं किसान द्वारा किये गए कार्यों की सराहना की।
उन्होंने ग्राम भितघरा के एक अन्य प्रगतिशील किसान शांतिनन्दन से मिले। जिन्होंने आम्रपाली आम की हाई डेंसिटी प्लांटिंग के साथ में ड्रैगन फ्रूट की खेती की हुई है। जहां जिला पंचायत सीईओ के द्वारा उपस्थित अन्य किसानों को भी ड्रेगन फ्रूट की खेती करने हेतु भी आवश्यक सुझाव दिये गए। इस अवसर पर सहायक संचालक उद्यानिकी पतराम पैंकरा, रेशम विभाग के श्याम कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कांसाबेल में संचालित विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकान को स्थानांतरित करने की अनुमति अपरिहार्य कारणों से निरस्त

     जशपुरनगर 13 अप्रैल 2026 /समाचार पत्रों में प्रकाशित शराब दुकान के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन के संबंध में जिला आबकारी अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि जशपुर…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर ने मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में हासिल की उल्लेखनीय उपलब्धि पिछले दो वर्षों में 21’119 मीट्रिक टन मत्स्य उत्पादन, किसानों की आमदनी में हुई वृद्धि

      जशपुरनगर 13 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन की नीतियों एवं शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिला आज मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति…

    Read more

    NATIONAL

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस