Ro no D15139/23

जिला पंचायत सीईओ नंदनवार ने जिले में स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर ली समीक्षा बैठक

जिले में स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आज मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  हेमंत नंदनवार ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समस्त विकासखण्डों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आई नागेश्वर राव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मौजूद थे। विकासखण्डों के खण्ड चिकित्सा अधिकारी, समस्त जिला सलाहकार, बीपीएम, बीईटीओ एवं सेक्टर सुपरवाइजर वीडियो कांफ्रेंस से जुड़े।

बैठक में सीईओ श्री नंदनवार ने आयुष्मान कार्ड एवं आयुष्मान वय वंदन योजना की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। समीक्षा में पाया गया कि जिले के विकासखण्डों में अभी भी लगभग 10 प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति लंबित है। इस पर सीईओ   नंदनवार ने ग्रामवार कार्ययोजना बनाकर डोर-टू-डोर सर्वे करते हुए शीघ्र लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। साथ ही पंचायत एवं खाद्य विभाग से समन्वय स्थापित कर आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदन कार्ड निर्माण में आ रही समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश भी दिए गए।
राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के अंतर्गत पिथौरा एवं सरायपाली विकासखण्ड की प्रगति को लेकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने समस्त विकासखण्डों को निर्देशित किया कि 31 जनवरी 2026 तक भारत सरकार को बाह्य मूल्यांकन हेतु आवेदन अनिवार्य रूप से प्रेषित किया जाए।
कायाकल्प योजना की समीक्षा के दौरान जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं को शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिन संस्थाओं ने चालू वर्ष में कायाकल्प योजना में भाग नहीं लिया है, उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश भी दिए गए।
टीबी मुक्त पंचायत अभियान की समीक्षा करते हुए समस्त ग्राम पंचायतों को दिशा-निर्देशों के अनुरूप टीबी मुक्त पंचायत के लिए तैयार कर आवेदन करने को कहा गया। वहीं जिन पंचायतों को पूर्व में टीबी मुक्त पंचायत का प्रमाण पत्र प्राप्त हो चुका है, उन्हें मानक मापदण्डों की निरंतरता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। सिकल सेल कार्यक्रम की समीक्षा में सभी विकासखण्डों को शत-प्रतिशत जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सिकल सेल रोग से ग्रसित मरीजों को शत-प्रतिशत दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान करने एवं सिकल सेल वाहकों के लिए परामर्श सत्र आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए। कुष्ठ खोज अभियान के तहत सभी विकासखण्डों को घर-घर जाकर कुष्ठ रोग के शंकास्पद मरीजों की पहचान करने, ग्रामवार कार्ययोजना बनाकर उनकी पुष्टि करने तथा चिन्हित मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
  • Related Posts

    डिजिटल सुशासन और शासकीय खरीद में पारदर्शिता की ओर सशक्त कदम

    *इलेक्ट्रानिक प्रोक्योरमेंट सिस्टम पर दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ* *डिजिटल सुशासन को सशक्त बनाने हेतु शासन की नवीन पहल* रायपुर, 16 मार्च, 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राजधानी रायपुर…

    Read more

    मंत्री केदार कश्यप के विभागों के लिए 3 हजार 622 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

    *पर्यावरण संरक्षण, जैव संवर्धन तथा वनवासियों की आजीविका को मजबूत करने सरकार प्रतिबद्ध: मंत्री श्री कश्यप* *वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को ई-कुबेर योजना हेतु मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार* *वन आवरण…

    Read more

    NATIONAL

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में