Ro no D15139/23

जिला पंचायत सीईओ ने तमता के ग्राम पंचायत सचिव को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही एवं उच्चाधिकारियों के दिये गये आदेशों-निर्देशों का अवहेलना करने पर की गई कार्यवाही

जशपुरनगर 20 फरवरी 2025/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार ने पत्थलगांव जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत सचिव तमता श्री दिनेश कलिहारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। रिटर्निंग ऑफिसर (पंचा. निर्वा.) पत्थलगांव से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सचिव तमता श्री दिनेश कलिहारी द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 हेतु सेक्टर अधिकारी द्वारा पंचायत मुख्यालय में विजिट करने पर बगैर किसी पूर्व सूचना के लगातार अनुपस्थित रहने के कारण निर्वाचन कार्य बाधित हुआ है। इस प्रकार श्री कलिहारी, ग्राम पंचायत सचिव द्वारा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही बरतना एवं उच्चाधिकारियों के दिये गये आदेशों-निर्देशों का अवहेलना किया गया है, जो छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण) नियम, 1998 के नियम – 03 तथा छ0ग0 ग्राम पंचायत (सचिव की शक्तियां तथा कृत्य) नियम, 1999 के नियम 3 एवं 4 के विपरीत है। जिस हेतु जिला पंचायत सीईओ ने  ग्राम पंचायत सचिव तमता श्री दिनशे कलिहारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत कार्यालय पत्थलगांव निर्धारित किया है। निलंबन अवधि में श्री कलिहारी को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

  • Related Posts

    अधिकारियों और कर्मचारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम eoffice sparrow eHRMS के संबंध में दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

     जशपुरनगर 01 अप्रैल 2026/ जशपुर कलेक्टोरेट कार्यालय के सभा कक्ष में बुधवार को अधिकारियों और जिला कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से eoffice sparrow eHRMS के बेहतर संचालन…

    Read more

    कलेक्टर  रोहित व्यास की अध्यक्षता में जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न सफाईकर्मियों का बढ़ेगा मानदेय , जिला अस्पताल में जनऔषधि केंद्र खोले जाने का निर्णय

     जशपुरनगर 01 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…