Ro no D15139/23

जिला पंचायत सीईओ ने रणजीता स्टेडियम में आयोजित होने वाले राज्योत्सव की तैयारी का लिया जायजा

जिले में 2 से 4 नवम्बर तक मनाया जाएगा राज्योत्सव
शासकीय विभागों की लगाई जाएगी विकास प्रर्दशनी

जशपुरनगर 31 अक्टूबर 2025/ जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने शुक्रवार को रणजीता स्टेडियम में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं रजत जयंती वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में जिला में 2 नवंबर से 4 नवंबर तक तीन दिवसीय राज्योत्सव की तैयारी का लिया जायजा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री प्रशान्त कुशवाहा डिप्टी कलेक्टर श्री हरिओम द्विवेदी और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
उन्होंने कहा कि जिले में रणजीता स्टेडियम में राज्योत्सव
मनाया जाना है । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल रहेंगे।
कार्यक्रम में सभी अधिकारियों को अपने अपने विभाग से संबंधित शासकीय योजनाओं और विकास से संबंधित प्रदर्शनी लगाई जानी है।
उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने विभाग को आवंटित स्टालों का अवलोकन करने और  अपने विभागीय योजनाओं से संबंधित बैनर पोस्टर लगाने के निर्देश दिए हैं।जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि राज्योत्सव के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा इसके लिए संबंधित विभागों को कलाकारों का चयन करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मंच पंडाल एवं स्टॉल निर्माण की संपूर्ण व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था,बांस बल्ली विद्युत आपूर्ति, जनरेटर,माइक साउंड सिस्टम की व्यवस्था,लोक कला नृत्य व्यवस्था, आमंत्रण पत्र वितरण, कार्यक्रम स्थल पर पानी टैंकर,चलित सुलभ शौचालय,साफ सफाई की व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था , इंटरनेट आदि सम्पूर्ण व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

  • Related Posts

    अधिकारियों और कर्मचारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम eoffice sparrow eHRMS के संबंध में दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

     जशपुरनगर 01 अप्रैल 2026/ जशपुर कलेक्टोरेट कार्यालय के सभा कक्ष में बुधवार को अधिकारियों और जिला कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से eoffice sparrow eHRMS के बेहतर संचालन…

    Read more

    कलेक्टर  रोहित व्यास की अध्यक्षता में जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न सफाईकर्मियों का बढ़ेगा मानदेय , जिला अस्पताल में जनऔषधि केंद्र खोले जाने का निर्णय

     जशपुरनगर 01 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…