Ro no D15139/23

जनपद पंचायत धमतरी हुआ सेवा पखवाड़ा

धमतरी । शासन के निर्देशानुसार दिनांक 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक “सेवा पखवाड़ा दिवस” मनाया जा रहा है। इसके तहत जनपद पंचायत धमतरी में दिनांक 26 सितंबर को शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांगजनों हेतु परीक्षण मूल्यांकन, प्रमाणीकरण / नीवनीकरण, दिव्यांग प्रमाण पत्र, यु.डी.आई.डी. कार्ड, का पंजीयन / वितरण, ड्रायविंग लायसेंस, श्रम विभाग द्वारा श्रम कार्ड से संबंधित कार्य, स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड से संबंधित कार्य, परिवहन विभाग द्वारा बसपास एवं ड्राईविंग लाइसेंस बनाना से संबंधित कार्य के लिए स्टाल लगाया गया। जनपद पंचायत धमतरी द्वारा आयोजित शिविर में कुल 102 मांग/आवेदन प्राप्त हुआ। उक्त शिविर में श्रीमती अंगिरा ध्रुव अध्यक्ष जनपद पंचायत धमतरी, श्रीमती मोनिका देवांगन सभापति, महिला एवं बाल विकास विभाग धमतरी, जिला पंचायत धमतरी, श्रीमती धनेश्वरी साहू सदस्य, जिला पंचायत धमतरी, श्री अमन साहू सभापति कृषि विभाग, जनपद पंचायत धमतरी, श्री कीर्तन मीनपाल, श्रीमती अनिता यादव सदस्य जनपद पंचायत धमतरी, श्रीमती मनीषा पाण्डे उपसंचालक समाज कल्याण विभाग धमतरी, श्री दीपक ठाकुर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धमतरी, एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग द्वारा 42 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया। जिसमें मोट्राईज्ड ट्रायसयकिल, ट्रायसकल, श्रवण यंत्र व्हीलचेयर, यू.डी.आई.डी. कार्ड, छड़ी मांग हेतु 25 आवेदन एवं दिव्यांग प्रमाण हेतु 17 आवदेन शामिल है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 53 दिव्यांगजन का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, खाद्य विभाग द्वारा कुल 06 दिव्यांगजन का निःशक्त राशन कार्ड बनाया गया एवं श्रम विभाग द्वारा 01 दिव्यांग हितग्राही का नवीन श्रम कार्ड बनाया गया साथ ही परिवहन विभाग द्वारा 25 लोगो का लर्ननिंग लाईसेंस के लिए पंजीयन किया गया जिसमें 07 लोगों को त्वरित लाईसेंस प्रदाय किया गया।

  • Related Posts

    स्तनपान और स्वस्थ आहार को बढ़ावा देकर सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बन सकता है मीडिया”विश्व स्तनपान सप्ताह के पूर्व यूनिसेफ ने आयोजित की मीडिया कार्यशाला

    रायपुर, 23 जुलाई, 2026/ मातृ एवं शिशु पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए यूनिसेफ ने रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ…

    Read more

    जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक स्थगित

      कोरबा, 23 जुलाई 2026/जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक, जो 24 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में श्रीमती ज्योत्सना महंत, सांसद, लोकसभा क्षेत्र कोरबा की अध्यक्षता में…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए