Ro no D15139/23

जिला पंचायत-साधारण सभा की बैठक संपन्न

राजनांदगांव 04 सितम्बर 2025। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत-साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों द्वारा ग्रीष्मकालीन  में धान के बदले दलहन-तिलहन, मक्का एवं अन्य कम पानी की खपत वाले फसल लेने एवं फसल चक्र परिवर्तन की बात कही गई। बैठक में ग्रीष्मकालीन में धान उपार्जन मुक्त जिला बनाने के लिए विशेष अभियान के संबंध में जानकारी दी गई। रबी सीजन में दलहन, चना, मूंग, मसूर एवं उद्यानिकी फसल लगाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने कहा गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को नल जल योजना की मरम्मत के बाद टेस्टिंग कार्य एवं सीसी रोड के मरम्मत कराने कहा गया। इसके शासकीय उचित मूल्य दुकान के आबंटन के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में शिक्षा, खनिज, विद्युत, स्वास्थ्य, कृषि, वन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग सहित अन्य विभागों के कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण साहू, जिला पंचायत सभापति जागृति यदु, प्रशांत कोडापे, अनीता मंडावी, किरण बारले, गोपाल भुआर्य, शीला सिन्हा, देवकुमारी साहू, बिरम मंडावी, अंगेश्वर देशमुख, महेंद्र यादव एवं जनपद अध्यक्ष डोंगरगढ़ अनीता सिन्हा, डोंगरगांव जनपद अध्यक्ष रंजीता पड़ौती, राजनांदगांव जनपद अध्यक्ष प्रतिमा चंद्राकर एवं विधायक प्रतिनिधिगण, मुख्य कार्यपालन अधिकारी-जिला पंचायत सुरूचि सिंह, उप संचालक पंचायत देवेन्द्र कौशिक सहित जिला पंचायत एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!