Ro no D15139/23

जिला पंचायत अध्यक्ष शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेंलरगोदी में आयोजित शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में हुई शामिल

– आज से स्कूल की घंटी फिर से गूंजने लगी
राजनांदगांव 16 जून 2025। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव छुरिया विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेंलरगोदी में आयोजित शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुई। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, श्री खिलेश्वर साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री बिरम मंडावी उपस्थित थे। इस अवसर पर बच्चों को तिलक लगाकर एवं पाठ्यपुस्तक व गणवेश वितरण तथा मुंह मीठा कराकर प्रवेशोत्सव मनाया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने शाला प्रवेशोत्सव के अवसर पर सभी बच्चों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज से नवीन शिक्षा सत्र शुरू हो रहा है और विद्यालयों में शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सभी जनप्रतिनिधियों से शाला प्रवेशोत्सव में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। जिसका उद्देश्य राज्य में शिक्षा के क्षेत्र को सशक्त बनाने और शत-प्रतिशत बच्चों का विद्यालयों में नामांकन करना है। उन्होंने कहा कि आज से स्कूल की घंटी फिर से गूंजने लगी है। नई किताबों की खुशबू, नई कक्षा का उत्साह और नए सपनों के साथ फिर से एक नई शुरूआत हो रही है। आज का यह दिन हम सबके लिए विशेष है। उन्होंने बच्चों से खूब मन लगाकर पढऩे, जिज्ञासा के साथ प्रश्न पूछने, उत्तर खोजने और आगे बढऩे के लिए कहा। बच्चों के लिए शिक्षा शासन की पहली प्राथमिकता है। कोई भी विद्यालय शिक्षक विहीन नहीं रहे। कार्यक्रम को जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री कुमार साय साहू ने भी संबोधित किया और शाला प्रवेश उत्सव की सभी बच्चों व शिक्षकगणों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर  आलोक मिश्रा, सोनम मरावी, अजोधराम, श्री हुमन राज निर्मलकर, नागेश्वर भारतद्वाज, ढालसिंह वर्मा, सुमेरी पाल, गिरिश कुमार, सुशील नेकी, उमाशंकर साहू, सुनीता सिंह सहित प्रधानपाठक, शिक्षकग एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दिग्विजय स्टेडियम को सर्वसुविधायुक्त खेल परिसर के रूप में विकसित करने की जरूरत – कलेक्टर

    कलेक्टर की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम प्रबंधकारिणी समिति की बैठक संपन्न   *- स्टेडियम समिति की बैठक में आय के नए स्रोत विकसित करने, खेल सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान