Ro no D15139/23

शासन की योजनाओं का लाभ लेकर संबल एवं समृद्ध बनें- अध्यक्ष जिला पंचायत नम्रता सिंह

समाज कल्याण विभाग ने दिव्यांगजनों को वितरित किया सहायक उपकरण, लाभार्थियों ने सुनाई अपनी कहानी

– प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत विकासखंड मोहला के माडिंग पीडिंग में आयोजित हुआ जिला स्तरीय शिविर

शासन की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा जन सामान्य की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से आज विकास खंड मोहला के ग्राम माडिंग पीडिंग में प्रशासन गांव की ओर का जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष   नम्रता सिंह, सरपंच माडिंग पीडिंग   सिया देवी,   अमित श्रीवास्तव,   मनोज नेताम,   गुरूदयाल साहू, कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, सीईओ जिला पंचायत   भारती चन्द्राकर, अपर कलेक्टर जीआर मरकाम, एसडीएम मोहला  हेमेन्द्र भुआर्य, सीईओ जनपद श्री प्रांजल प्रजापित सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें।
जिला पंचायत अध्यक्ष  नम्रता सिंह ने प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ लेकर संबल एवं समृद्ध बने। हमें अपनी अर्थिक स्थिति में सुधार लाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम एवं जरूरतमंद व्यक्ति को लांभावित करना है। श्रीमती सिंह ने कहा कि शिविरों के माध्यम से आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, जिससे पात्र हितग्राही योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
उन्होंने कहा कि आज शिविर में शासन की योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों ने अपनी सफलता साझा की। इससे अन्य लोगों का उत्साहवर्धन के साथ ही उनके अनुभवों से प्रेरणा मिली है। इससे वे भी योजनाओं के माध्यम से नवाचार हेतु अग्रसर होंगे। इससे ना केवल उनके आर्थिक स्थिति में सुधार होगा साथ ही एक सशक्त समाज का निर्माण भी होगा। उन्होंने जनसामान्य से अपील की कि शिविर में लगे सभी विभागीय स्टॉलों पर जाकर योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त करें तथा अपनी पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ उठाएं।
ग्राम माडिंग पीडिंग में आयोजित शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, हथकरघा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, मछली पालन विभाग सहित विभिन्न जिला स्तरीय विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को विभागीय योजनओं की जानकारी दी। इस दौरान विभिन्न मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर में विभागीय योजनाओं से संबंधित पात्र हितग्राहियों को समाज कल्याण विभाग द्वारा ट्राईसायकल, व्हीलचेयर, स्टीक जैसे सहायक उपकरण वितरित किए गए।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन पारदर्शिता, प्रभावशीलता और जन-हितैषी प्रशासन की स्थापना को लेकर कटिबद्ध है। इस शिविर के माध्यम से शासन-प्रशासन सीधे आम जनता से जुड़कर, उनकी समस्याओं को समयबद्ध ढंग से सुलझाने का कार्य कर रही हैं। सुशासन सप्ताह-2025 के तहत जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। जिससे शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा, इसका लाभ समाज के उन वर्गों को तत्परता से मिलेगा जिनके लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

  • Related Posts

    गुरुकुल में किड्स कैंप का भव्य आयोजन

    कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) नगर की प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम शाला गुरुकुल पब्लिक स्कूल में 26 मार्च से 29 मार्च तक किड्स कैंप का आयोजन किया जा रहा है।26 मार्च को…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में जनजातीय शक्ति का खेल महाकुंभ: देश के प्रथम ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य शुभारंभ

      खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की शुरुआत छत्तीसगढ़ से होना ऐतिहासिक – केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया *खेल प्रतिभाओं को नया आसमान देने सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय* *रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार