Ro no D15139/23

द्विभाषी ऑनलाइन डैशबोर्ड के विकास हेतु जिला पंचायत सरगुजा ने आमंत्रित की अभिरुचि अभिव्यक्ति

अंबिकापुर 11 फरवरी 2026/  जिला पंचायत सरगुजा द्वारा ई-गवर्नेंस को सुदृढ़ करने तथा डिजिटल सेवाओं को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी क्रम में द्विभाषी (हिंदी/अंग्रेज़ी) ऑनलाइन डैशबोर्ड के डिज़ाइन, विकास, होस्टिंग एवं अनुरक्षण के लिए योग्य एजेंसियों से अभिरुचि अभिव्यक्ति (EoI) आमंत्रित की गई है।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित एजेंसी “एप्लीकेशन डिजाइन, होस्टिंग एवं मेंटेनेंस एजेंसी” के रूप में कार्य करेगी और एक आधुनिक, उपयोगकर्ता-अनुकूल एवं तकनीकी रूप से उन्नत डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित करेगी। यह डैशबोर्ड प्रशासनिक कार्यों को अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं नागरिकों के लिए सुगम बनाएगा।

प्रस्तावों का मूल्यांकन दो चरणों में
प्राप्त प्रस्तावों का मूल्यांकन तकनीकी एवं वित्तीय दो चरणों में किया जाएगा। तकनीकी मूल्यांकन 100 अंकों का होगा, जिसमें न्यूनतम 80 अंक प्राप्त करना अनिवार्य रहेगा। केवल तकनीकी रूप से पात्र एजेंसियों के वित्तीय प्रस्ताव खोले जाएंगे। तकनीकी मूल्यांकन में संगठन की पृष्ठभूमि, शासकीय कार्यों का अनुभव, प्रस्तावित स्टाफ की योग्यता, कार्य योजना तथा समयबद्धता को प्रमुख आधार बनाया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया एवं पात्रता

ईओआई दस्तावेज़ शुल्क 1000 रुपए अनिवार्य रूप से संलग्न करना होगा। केवल ‘स्टार्टअप इंडिया’ में पंजीकृत तथा कम से कम दो शासकीय परियोजनाओं का अनुभव रखने वाली संस्थाएं ही आवेदन के लिए पात्र होंगी। चयन प्रक्रिया में तकनीकी गुणवत्ता, नवाचार एवं रचनात्मकता को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

आवश्यक दक्षताएँ

चयनित एजेंसी के पास उच्च स्तरीय एवं रचनात्मक एप्लिकेशन विकसित करने का अनुभव, मजबूत आईटी कौशल, उपयोगकर्ता आवश्यकताओं को समझने वाली सक्षम संपादकीय टीम, क्लाउड आधारित एप्लिकेशन डिज़ाइन, होस्टिंग एवं अनुरक्षण में विशेषज्ञता तथा निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने की क्षमता होना आवश्यक है।

प्रमुख कार्य
एजेंसी को ऑनलाइन उत्पाद रणनीति तैयार करनी होगी, वर्तमान एप्लिकेशन के डिज़ाइन एवं कंटेंट में उन्नयन करना होगा, नए सर्वर पर एप्लिकेशन की होस्टिंग एवं अनुरक्षण सुनिश्चित करना होगा, तथा कंटेंट एडिटिंग, प्रूफरीडिंग और आवश्यकता अनुसार नए कंटेंट का विकास एवं अद्यतन करना होगा।

अन्य महत्वपूर्ण शर्तें
कार्य से संबंधित सभी दस्तावेज़ एवं डेटा जिला पंचायत सरगुजा की संपत्ति होंगे। निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण न होने पर प्रतिदिन 10 प्रतिशत तक दंड का प्रावधान रहेगा। उप-ठेकेदारी पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। भुगतान कार्य पूर्ण होने के पश्चात अथवा आपसी सहमति के अनुसार किया जाएगा। विवाद की स्थिति में मध्यस्थता का स्थान अम्बिकापुर निर्धारित होगा। जिला पंचायत को किसी भी प्रस्ताव को स्वीकार या अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।

प्रस्ताव जमा करने की अंतिम तिथि

इच्छुक एजेंसियों को अपना प्रस्ताव 17 फरवरी 2026 तक सीलबंद लिफाफों में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सरगुजा, पिन कोड – 497001 निम्न पते पर जमा करना होगा।

नवाचार और रचनात्मकता पर विशेष फोकस

सीईओ श्री अग्रवाल ने बताया कि प्रस्तावित डैशबोर्ड केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं होगा, बल्कि इसे रचनात्मक और सरल ढंग से डिजाइन किया जाएगा ताकि आम नागरिक भी पंचायत के बजट, व्यय एवं विकास कार्यों की प्रगति को सहज रूप से समझ सकें।

जिला पंचायत सरगुजा ने सभी योग्य एवं इच्छुक एजेंसियों से निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रस्ताव प्रस्तुत करने का आग्रह किया है। यह पहल जिले में डिजिटल प्रशासन को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

  • Related Posts

    महतारी वंदन योजना से महंत परिवार की महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह

    सरकारी योजना से बढ़ा आत्मविश्वास, महिलाएं बन रहीं परिवार की ताकत सिलाई-कढ़ाई जैसे कार्यों से परिवार की आय में दे रहीं योगदान कोरबा, 05 मार्च 2026/ राज्य सरकार की ’महतारी…

    Read more

    मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को कोरबा प्रवास पर रहेंगे, विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

    कोरबा, 05 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम विभाग के मंत्री श्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को कोरबा जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी