Ro no D15139/23

जिला जनसम्पर्क कार्यालय जशपुर (छत्तीसगढ़) दुलदुला में 72 मतदान केंद्रों में मतदान हुआ संपन्न

सुबह से ही मतदाता पूरे उत्साह के साथ कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए दिखे
वयोवृद्ध नागरिकों के साथ शिशुवती माताएं भी पहुंची मतदान करने

जशपुरनगर 20 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत आज दूसरे चरण में जनपद पंचायत क्षेत्र कुनकुरी, दुलदुला, जशपुर और मनोरा के 403 मतदान केंद्रों में मतदान कराया गया। प्रशासन ने चुनाव के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए हैं। दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था सहित प्राथमिक चिकित्सा, मतदाताओं की सुविधा के लिए वालिंटियर्स, छायादार विश्राम स्थल और पेयजल की व्यवस्था की गई है। मतदाता लोकतंत्र की इस पर्व में पूरे उत्साह और उम्मीद के साथ मतदान कर रहे हैं। दुलदुला में मतदान के लिए 72 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदाता पूरे उत्साह के साथ अपने मतदान का महत्व को समझते हुए मतदान केंद्र खुलने से पूर्व ही कतार में खड़े थे। उन्हें मालूम है कि उनका वोट कितना महत्व रखता है उनके वोट से ही उसके क्षेत्र का विकास संभव है।
वयोवृद्ध दंपति ने मतदान कर निभाया अपना कर्तव्य
जनपद पंचायत क्षेत्र दुलदुला के शासकीय आदर्श प्राथमिक शाला खुंटीटोली में 87 वर्षीय करमू राम एवं उनकी धर्मपत्नी 85 वर्षीय पार्वती बाई एक साथ मतदान करने आए। उन्होंने मतदान के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमारी उम्र भले ही बढ़ गई हो, लेकिन चुनावों में अपने कर्तव्य समझते हुए मतदान अवश्य करते हैं। उन्होंने कहा की हर नागरिक को मतदान कर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
चार सहेलियों ने पहली बार किया मतदान
मतदान के इस पर्व में चार सहेलियां रामेंश्वरी यादव, कुंती बाई, सविता बाई और मनीषा बाई  ने सुबह-सुबह मिलकर एक साथ मतदान केंद्र की ओर रूख किया। चारों सहेलियों ने बताया कि हमने रास्ते में चलते हुए गांव के बड़े बुजुगों से भी मतदान के संबंध में अपनी जिज्ञासाओं के बारे में पूछा। हमारे मन में अपने क्षेत्र के विकास को लेकर एक चिंता तो थी ही साथ में पहली बार मतदान को लेकर रोमांच भी था। लाइन में लगने के बाद जब मतदान की बारी आई तो केंद्र के अधिकारियों के निर्देशों पर चलकर हमने मतदान किया, जिसकी हमें बहुत खुशी है कि क्षेत्र के विकास में अब हम भी भागीदार बन गए हैं।
शिशुवती अनुजा ने अपने नवनिहाल बालक के साथ किया मतदान
अपने मतदान को लेकर सजग श्रीमती अनुजा दास अपने ढाई माह के बच्चे के साथ मतदान करने पहुंची थी। सुबह घर का सारा काम निपटा कर अपने नन्हे से बालक को गोद में लेकर मतदान केंद्र में जाने समय उनके मन में अपने बच्चे को लेकर चिंता तो थी ही लेकिन जिम्मेदारी का अहसास भी था कि उनका एक मतदान क्षेत्र की रूपरेखा बदलने के साथ ही उनके बच्चे का आने वाला कल सुरक्षित बना सकता है।
मतदान केंद्र में लोगों को मिली चिकित्सकीय सहायता
मतदान केंद्रों में प्रशासन के द्वारा चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई थी। जिसमें आपातकालीन चिकित्सा के साथ-साथ चिकित्सकीय जांच की भी सुविधा प्रदान की गई थी। दुलदुला के खुटीटोली मतदान केंद्र में आने वाले मरीजों के लिए आपातकालीन चिकित्सा के तहत उल्टी, डायरिया, बुखार, सर्दी-खांसी, पेट दर्द आदि की दवाइयों की व्यवस्था के साथ बीपी एवं शुगर की जांच भी की जा रही थी।

  • Related Posts

    निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर कलेक्टर  रोहित व्यास ने पीएमजीएसवाई एवं एमजीएसवाई के कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

     जशपुरनगर 31 मार्च 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने विगत दिवस जिले में संचालित विभिन्न निर्माण विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर 2 सड़कों की मिली स्वीकृति, ग्रामीणों को होगी बड़ी सहूलियत कुल 5.20 किमी सड़क निर्माण हेतु 5 करोड़ 10 लाख रुपये स्वीकृत, आवागमन और विकास को मिलेगी गति

     जशपुरनगर 31 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल पर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के अंतर्गत जशपुर जिले में दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…