Ro no D15139/23

संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 25 जून को, 900 से अधिक पदों पर भर्ती

रायपुर, 24 जून 2026/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर द्वारा 25 जून 2026 को शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सेजबहार में संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न निजी प्रतिष्ठानों द्वारा 900 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

उप संचालक डॉ. शशि अतुलकर ने बताया कि रोजगार मेले में यूनिक्स सॉल्यूशन्स प्रा.लि., एस.आर. हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर,  ऑप्टिवल हेल्थ सॉल्यूशन्स प्रा.लि., वोडाफोन आईडिया लिमिटेड, स्पंदना स्फूर्ति फिनेंशियल प्रा.लि., शांता टेक्नो प्रा.लि., एलक्सर कम्युनिकेशन प्रा.लि., एस.के.एस. इस्पात एंड पावर लिमिटेड तथा आई टेक लिफ्ट्स रायपुर सहित विभिन्न प्रतिष्ठान शामिल होंगे।

मेले में 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा, फार्मेसी, नर्सिंग, पैरामेडिकल, इंजीनियरिंग तथा डिप्लोमा उत्तीर्ण आवेदकों के लिए विभिन्न पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा एमबीबीएस एवं बीएएमएस डॉक्टरों के लिए भी रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

इच्छुक आवेदकों को अपने शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति तथा पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए आवेदकों को ‘छत्तीसगढ़ रोजगार एप’ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना आवश्यक होगा।

रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, रायपुर में संपर्क कर सकते हैं अथवा रोजगार विभाग की वेबसाइट  https://erojgar.cg.gov.in से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा के निधन पर जताया शोक

    रायपुर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश शर्मा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।   मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि…

    Read more

    प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बदल रही तस्वीर : शुभम राठौर का परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता का उदाहरण

    3 किलोवाट सोलर प्लांट से हर महीने बिजली बिल लगभग शून्य, केंद्र व राज्य सरकार की सब्सिडी से मिला बड़ा लाभ   रायपुर, 17 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान