Ro no D15139/23

11 दिसम्बर से बस्तर ओलंपिक का संभाग स्तरीय आयोजन

रायपुर. 9 दिसम्बर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) बस्तर के युवाओं को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने और उनकी छिपी प्रतिभाओं को निखारने बस्तर ओलम्पिक-2025 के संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन 11 दिसम्बर से 13 दिसम्बर तक जगदलपुर में किया जा रहा है। संभाग स्तरीय बस्तर ओलम्पिक का उदघाटन समारोह 11 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे प्रियदर्शिनी स्टेडियम में होगा। इसमें विशिष्ट अतिथियों के साथ ही स्थानीय सांसद, विधायक तथा आमंत्रित विशिष्ट खिलाड़ी शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।

संभाग स्तरीय बस्तर ओलम्पिक के आयोजन के लिए जगदलपुर में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। जिला प्रशासन द्वारा प्रियदर्शिनी स्टेडियम, सिटी ग्राउंड, क्रीड़ा परिसर धरमपुरा एवं खेलो इंडिया परिसर पंडरीपानी में सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। बस्तर संभाग के सभी जिलों के खिलाड़ियों एवं खेल प्रशिक्षकों के ठहरने एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में 11 दिसम्बर से 13 दिसम्बर तक आयोजित बस्तर ओलम्पिक स्थानीय युवाओं एवं खेल प्रतिभाओं के लिए एक अच्छा अवसर है। स्थानीय खेल संघों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों और स्कूल-कॉलेजों के सहयोग से यह आयोजन पूरे संभाग में उत्सव की तरह मनाया जाएगा। इस आयोजन में विभिन्न खेल विधाओं में प्रतियोगिताएं होंगी और विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। बस्तर ओलम्पिक से क्षेत्र के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होने के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी मजबूती मिलेगी। यह आयोजन युवाओं की प्रतिभा को निखारने के साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

  • Related Posts

    सांसद संतोष पांडेय ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, देश के नक्सल मुक्त होने पर दी बधाई

    कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात कर देश के नक्सल मुक्त होने पर…

    Read more

    जनजातीय जड़ों से अंतर्राष्ट्रीय फलक तक: छत्तीसगढ़ की स्टार फुटबॉलर किरण पिस्दा के संघर्ष की कहानी

      किरण भारत के लिए खेल चुकी हैं और क्रोएशियन महिला लीग में डिनामो ज़ाग्रेब के लिए भी खेली हैं *किसी भी पोज़िशन पर खेलने की क्षमता उनकी सबसे बड़ी…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत