Ro no D15139/23

पेंशन प्रकरणों के निराकरण हेतु सरगुजा संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा की अध्यक्षता में संभागस्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

विभिन्न विभागों में निराकरण हेतु लंबित पेंशन प्रकरणों की समीक्षा हेतु गुरुवार को सरगुजा संभागायुक्त  नरेंद्र दुग्गा की अध्यक्षता में संभागायुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में संभागस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन सरगुजा संभाग द्वारा विभिन्न विभागों में लंबित पेंशन प्रकरणों के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। समीक्षा के दौरान संभागायुक्त  दुग्गा द्वारा विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विभाग में लंबित पेंशन प्रकरणों को 15 दिनों में पूर्ण करते हुए प्रकरण यथाशीघ्र संभागीय संयुक्त संचालक, कोष, लेखा एवं पेंशन को प्रेषित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन विभागों में लंबित प्रकरणों की संख्या अधिक है, वे अपने-अपने स्तर से अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक लेकर लंबित पेंशन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए त्वरित निराकरण करें। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के दो वर्ष पूर्व से ही सेवा पुस्तिकाओं की जांच एवं अन्य विभागीय कार्यवाहियां जैसे निलंबन, अनाधिकृत अनुपस्थित, विभागीय जांच, न्यायालयीन प्रकरण, न मांग न जांच आदि कार्यवाही पूर्ण करें तथा सेवानिवृत्ति के कम से कम चार माह पूर्व पेंशन प्रकरण तैयार कर संयुक्त संचालक, कोष, लेखा एवं पेंशन  में प्रस्तुत किया जा सके। जिससे की सेवानिवृत्ति तिथि में संबंधित कर्मचारी को पी.पी.ओ. एवं जी.पी. ओ. प्राप्त हो सके।

  • Related Posts

    बाबा साहेब के विचारों पर चलकर ही बनेगा बेहतर समाज: स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल

      चिकित्सा महाविद्यालय एवं अम्बेडकर अस्पताल में बाबा साहेब की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, बेहतर समाज निर्माण का दिया संदेश रायपुर, 14 अप्रैल 2026/ पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति…

    Read more

    नकली दवाओं के अवैध व्यापार पर खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्यवाही

      आमजन से अपील, केवल अधिकृत मेडिकल स्टोर्स से ही करें दवाओं की खरीदी रायपुर, 14 अप्रैल 2026/एवं औषधि प्रशासन द्वारा राज्य में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के विरुद्ध…

    Read more

    NATIONAL

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस