Ro no D15139/23

पेंशन प्रकरणों के निराकरण हेतु सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेंद्र दुग्गा की अध्यक्षता में संभागस्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

अम्बिकापुर । विभिन्न विभागों में निराकरण हेतु लंबित पेंशन प्रकरणों की समीक्षा हेतु गुरुवार को सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेंद्र दुग्गा की अध्यक्षता में संभागायुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में संभागस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन सरगुजा संभाग द्वारा विभिन्न विभागों में लंबित पेंशन प्रकरणों के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। समीक्षा के दौरान संभागायुक्त श्री दुग्गा द्वारा विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विभाग में लंबित पेंशन प्रकरणों को 15 दिनों में पूर्ण करते हुए प्रकरण यथाशीघ्र संभागीय संयुक्त संचालक, कोष, लेखा एवं पेंशन को प्रेषित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन विभागों में लंबित प्रकरणों की संख्या अधिक है, वे अपने-अपने स्तर से अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक लेकर लंबित पेंशन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए त्वरित निराकरण करें। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के दो वर्ष पूर्व से ही सेवा पुस्तिकाओं की जांच एवं अन्य विभागीय कार्यवाहियां जैसे निलंबन, अनाधिकृत अनुपस्थित, विभागीय जांच, न्यायालयीन प्रकरण, न मांग न जांच आदि कार्यवाही पूर्ण करें तथा सेवानिवृत्ति के कम से कम चार माह पूर्व पेंशन प्रकरण तैयार कर संयुक्त संचालक, कोष, लेखा एवं पेंशन में प्रस्तुत किया जा सके। जिससे की सेवानिवृत्ति तिथि में संबंधित कर्मचारी को पी.पी.ओ. एवं जी.पी. ओ. प्राप्त हो सके।

  • Related Posts

    नजूल भूमि को निजी खाते में दर्ज करने के मामले में कर्मचारी पर कार्रवाई सहायक ग्रेड-2 से पदावनत कर सहायक ग्रेड-3 के पद पर किया गया बहाल

    अम्बिकापुर 24 अगस्त 2026/   शासकीय नजूल भूमि का नामांतरण नियमों एवं भूमि स्वामी घोषित करने संबंधी प्रावधानों का पालन नहीं करते हुए निजी व्यक्तियों के खाते में दर्ज किए जाने…

    Read more

    घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’

    सावन की फुहारों के बीच कथक और शास्त्रीय संगीत ने बांधा समां, कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों से जीवंत हुआ वर्षा ऋतु का सौंदर्य*   रायपुर, 24 अगस्त 2026/ राजधानी रायपुर…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया