Ro no D15139/23

शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए विधायक प्रबोध मिंज, नवप्रवेशित विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकें, गणवेश व शैक्षणिक सामग्री का वितरण

तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका किया गया वितरित

अंबिकापुर 22 जुलाई 2025/ लखनपुर के शासकीय माध्यमिक विद्यालय तिरकेला में आज संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर संकुल प्रभारी श्री किशोर एक्का, श्री नरेश कुमार ठाकुर, श्री अनिल सिंह, श्री सलकराम मिंज, प्रधानपाठक श्रीमती रेखा सोनी, महेत्तर दास, श्रीमती प्रमिला पांडेय, श्री लक्ष्मण भगत, श्री महेश गुप्ता, श्री विलियम लकड़ा, मो. इसरार खान सहित शिक्षकों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति
विद्यालय के छात्रों द्वारा स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का मन मोह लिया। विधायक श्री मिंज ने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर मिठाई खिलाई तथा निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, गणवेश व शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया।

तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी गई चरण पादुका
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रही राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका वितरित की गई। लाभान्वित संग्राहकों में श्रीमती शुनमनिय पैकरा, श्रीमती श्यामपति, श्रीमती अमलाशो, श्रीमती फुलमति, श्रीमती सुखनीया बेक, श्रीमती हियावती, श्रीमती संतोषी पैंकरा व कु. रोशनी बेक ने सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि चरण पादुका मिलने से अब उनके पैरों को जंगल में कंकड़-पत्थर व कीड़ों-मकोड़ों से बचाव मिलेगा।

जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती शशिकला सिंह कुन्नी, श्री रवि महंत, तिरकेला सरपंच श्रीमती दिबला एक्का, श्री विक्रम सिंह (मंत्री), श्री भैयालाल साहू, श्री सुभाष राठिया, श्री सुदर्शन सिंह, श्री संजय साहू, श्री भज्जू सिंह, श्री सोमार साय, श्री अपूर्व कुजूर (मोना) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में मल्लखंभ का भव्य शुभारंभ, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में पारंपरिक खेलों का दमदार प्रदर्शन

    14 राज्यों की टीमों की भागीदारी, पोल व रोप मल्लखंभ सहित विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल अम्बिकापुर 02 अप्रैल 2026/  खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले…

    Read more

    कुश्ती सीखने के लिए स्विमिंग पूल में जॉब करने वाली देबी डायमारी की मेहनत लाई रंग, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता रजत

      देबी ने सात साल की उम्र में ही अपने माता-पिता को खो दिया था, इसके बाद उन्हें अपने चाचा-चाची के साथ रहना पड़ा और आर्थिक मुश्किलों का सामना करना…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत