Ro no D15139/23

हेलमेट का उपयोग करने वाले दुपहिया वाहन चालकों का  संभागायुक्त डोमन सिंह ने किया सम्मानित

जीवन के प्रति जागरूक और सजग नागरिक को शाल -श्रीफल और गुलाब देकर किया सम्मानित
जगदलपुर 15 जनवरी 2025/ कमिश्नर श्री डोमन सिंह के नेतृत्व में कमिश्नर कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग में अन्य अधिकारियों के साथ ट्रैफिक नियमों का पालन कर हेलमेट का उपयोग करने वाले दुपहिया वाहन चालकों का सम्मान किया। कमिश्नर कार्यालय के सामने मेन रोड से गुजर रहे ऐसे राहगीर, जिन्होंने हेलमेट लगा रखा था, को सिलसिलेवार सम्मानपूर्वक रोका गया। असमंजस में पड़े राहगीरों को पहले तो कुछ समझ में नहीं आया, फिर उन्हें गुलाब का फूल, शॉल और श्रीफल भेंट किया गया। उनकी जिज्ञासा शांत करते हुए जानकारी दी गई कि उन्हें यह सम्मान बस्तर संभाग के संभागायुक्त द्वारा इसलिए किया गया, क्योंकि वे अपने जीवन के प्रति जागरूक और सजग नागरिक हैं। मानव जीवन की कीमत उन्हें पता है और अपने साथ-साथ अपने परिवार के प्रति चिंतित हैं।बाइक से नानगुर के समीप कायकागढ़ निवासी बेलर राम घरत को कमिश्नर श्री सिंह ने रूकवाने का आग्रह किया और मौके पर ही शॉल, श्रीफल और गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया। कमिश्नर ने बेलर राम से पूछा कि दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग कब से कर रहे हो।  इस पर बेलर राम ने बताया कि वह लगभग दस साल से जब से बाइक चला रहे हैं तब से हेलमेट का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे बिना हेलमेट के कभी बाइक नहीं चलाते। कमिश्नर ने उनकी सराहना करते हुए औरों को भी प्रेरित करने की सलाह दी। इसी बीच परिवार के साथ वाहन पर जा रहे जगदलपुर धरमपुरा निवासी सत्यम जोशी ने भी हेलमेट का उपयोग करने  के लिए कमिश्नर ने शाल-श्रीफल भेंट किए और अन्य अधिकारियों ने पुष्प भेंट किए।
इसके अलावा स्कूटी सवार महिला शहनवाज, भूमिका साहा और कुम्हारपारा निवासी मेहरुन्निशा को डिप्टी कमिश्नर माधुरी सोम ने शाल-श्रीफल और गुलाब फूल भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही अधिकारियों  ने समझाइश दी कि वे अपने साथ-साथ अपने परिवार, पड़ोस, गांव, समाज और सभी लोगों को भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित व प्रोत्साहित करें। भूमिका साहा ने अचानक इस प्रकार से सम्मानित करने के लिए आभार व्यक्त कर अन्य जनों को हेलमेट का उपयोग करने की अपील की। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर बीएस सिदार, आरटीओ अधिकारी श्री डी सी बंजारे, तहसीलदार श्री रूपेश मरकाम, कमिश्नर  कार्यालय के स्टाफ भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ

    जगदलपुर, 15 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जगदलपुर स्थित लाला जगदलपुरी ग्रंथालय परिसर में स्थापित बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का शुभारंभ किया। आधुनिक तकनीकों…

    Read more

    कलेक्टर  आकाश छिकारा ने जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    जगदलपुर 15 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट जगदलपुर ’’सेवा-सदन’’ परिसर में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत जिला कार्यालय परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल