Ro no D15139/23

खरीफ फसल सिंचाई हेतु पानी वितरण पर संभागायुक्त ने की बैठक

रायपुर, 18 अगस्त 2025/ रायपुर संभागायुक्त श्री एम.डी. कावरे ने आज अपने कार्यालय में खरीफ फसल सिंचाई के लिए पानी वितरण से संबंधित समीक्षा बैठक ली। बैठक में महानदी मंडल रायपुर एवं संबद्ध जल प्रबंध संभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में अधीक्षण अभियंता श्री संतोश कुमार साहू ने बताया कि वर्तमान में कोडापार हेड से 3676 क्यूसेक और मांदर भाखा नहर से 650 क्यूसेक जल प्राप्त हो रहा है। इस प्रकार महानदी मुख्य नहर से कुल 4326 क्यूसेक डिस्चार्ज प्राप्त हो रहा है, जबकि बांध से 4500 क्यूसेक डिस्चार्ज छोड़ा जा रहा है।

00 सिंचाई की स्थिति :-  श्री व्ही.के. सिरमौर, कार्यपालन अभियंता, जल प्रबंध संभाग क्रमांक-2 बलौदाबाजार ने बताया कि उनके संभाग में लगभग 78,700 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसल बोआई हुई है। श्री गिरी टिकरिहा, कार्यपालन अभियंता, म.ज.प. डिसनेट संभाग क्रमांक-3 तिल्दा ने बताया कि उनके क्षेत्र में लगभग 38,800 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसल बोआई की गई है।* वर्तमान में बुढ़ेनी हेड से 1945 क्यूसेक जल प्राप्त हो रहा है, जिसमें से 416 क्यूसेक जल तिल्दा संभाग के भाटापारा भाखा नहर को तथा 1529 क्यूसेक जल बलौदाबाजार संभाग के अंतर्गत बलौदाबाजार एवं लवन भाखा नहर को प्रदाय किया जा रहा है।

किसानों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सिंचाई हेतु जल की मात्रा बढ़ाने का लगातार आग्रह किया जा रहा है। अंतिम छोर तक सिंचाई पानी पहुँचाने के लिए 1000 क्यूसेक अतिरिक्त जल की आवश्यकता है। इस हेतु रवीशंकर बांध से अतिरिक्त 1000 क्यूसेक जल छोड़ने के निर्देश अधीक्षण अभियंता, बांध मंडल रूद्री को दिए गए हैं।

00 नहर निर्माण कार्य :-
श्री आनंद कुमार निकोसे, कार्यपालन अभियंता, म.ज.प. द्वितीय चरण कार्य संभाग, रायपुर ने बताया कि ग्राम मोहगांव के समीप 1.40 किमी. क्षेत्र का भू-अर्जन किया जा चुका है। इसमें 28 किसानों ने मुआवजा प्राप्त कर लिया है, जबकि 22 किसानों ने मुआवजा नहीं लिया है तथा नहर निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। इस समस्या के शीघ्र निराकरण की आवश्यकता बताई गई।

बैठक में अधीक्षण अभियंता श्री संतोश कुमार साहू, कार्यपालन अभियंता श्री ललित कुमार रावते, श्री व्ही.के. सिरमौर, श्री गिरी टिकरिहा एवं श्री आनंद कुमार निकोसे उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!