Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ रजत जयंती 2025 के अवसर पर सरगुजा में संभागीय वैद्य सम्मेलन आयोजित

पारंपरिक चिकित्सा और औषधीय पौधों के संरक्षण पर हुए महत्वपूर्ण विमर्श

   छत्तीसगढ़ रजत जयंती 2025 के उपलक्ष्य में विभागीय कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत सरगुजा वनमंडल, अम्बिकापुर द्वारा काष्ठागार नीलाम हाल में संभागीय स्तरीय वैद्य सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लुंड्रा के विधायक   प्रबोध मिंज तथा जिला पंचायत अध्यक्ष   नीरूपा सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
वनमंडलाधिकारी सरगुजा   अभिषेक जोगावत ने सम्मेलन एवं हर्बल मेले के उद्देश्य, गतिविधियों और पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। सम्मेलन में संभाग स्तर से 110 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में अर्जुन छाल, गिलोय, दहिमन छाल, चिरायता, हड़जोड़, संजीवनी जैसे कच्चे औषधीय पदार्थों तथा हर्रा चूर्ण, त्रिफला चूर्ण, शहद सहित विभिन्न वन उत्पादों का प्रदर्शनी के रूप में प्रदर्शन किया गया। सम्मेलन में औषधि पादप बोर्ड की योजनाओं के साथ औषधीय पौधों के संरक्षण, संवर्धन और सतत उपयोग पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने हर्बल प्रदर्शनी का निरीक्षण कर उपस्थित वैद्यों से संवाद किया तथा पारंपरिक चिकित्सा के बढ़ते महत्व और इसके प्रोत्साहन पर अपने विचार साझा किए।जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह ने अपने सम्बोधन में परंपरागत चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने और नई पीढ़ी को इसके महत्व से अवगत कराने पर बल दिया। वैद्यों द्वारा पारंपरिक पद्धतियों और अनुभवों का आपसी आदान-प्रदान भी किया गया।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल