Ro no D15139/23

‘संभागीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन’

छात्रों ने संसदीय बहस, चर्चा और निर्णय लेने की प्रक्रिया को जीवंत तरीके से दर्शाया

अम्बिकापुर 14 फरवरी 2025/ स्कूल शिक्षा विभाग एवं संसदीय कार्य मंत्रालय के द्वारा अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में संभागीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली छात्रों को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था से परिचित कराना और उनमें लोकतांत्रिक प्रक्रिया की समझ को विकसित करना था।
संभाग स्तरीय इस प्रतियोगिता में सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, जशपुर और मनेन्द्रगढ़ जिलों के करीब 350 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता में सभी छात्रों की सहभागिता सराहनीय रहा, जिसमें प्रथम स्थान पर जिला कोरिया, दूसरे स्थान पर जिला सरगुजा रहा।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने प्रतियोगिता में शामिल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संसदीय कार्यप्रणाली लोकतंत्र की जड़ है। उन्होंने बताया कि देश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वोटिंग के माध्यम से जनप्रतिनिधियों का चुनाव होता है, जो संसद में पूरे देश के हित में निर्णय लेते हैं। इस लोकतांत्रिक व्यवस्था को स्थापित करने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अहम योगदान रहा है। ऐसे आयोजन आपकी प्रतिभा को निखारना अहम भूमिका निभाते हैं।
प्रतियोगिता में छात्रों को संसदीय कार्यप्रणाली को नाट्य रूप में प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया। प्रत्येक टीम को अपनी प्रस्तुति देने के लिए 50 मिनट का समय आवंटित किया गया। 100 अंकों की इस प्रतियोगिता में छात्रों ने पक्ष-विपक्ष भूमिका को निर्वहन करते हुए संसदीय बहस, चर्चा और निर्णय लेने की प्रक्रिया को जीवंत तरीके से दर्शाया।
इस आयोजन के माध्यम से युवा पीढ़ी को लोकतंत्र के प्रति समर्पण, आत्म-अनुशासन और विभिन्न विचारों के प्रति सहिष्णुता का पाठ पढ़ाया गया। साथ ही, छात्रों को संसदीय प्रक्रियाओं और चर्चा-बहस की कला से अवगत कराया गया। यह प्रतियोगिता युवाओं को देश की लोकतांत्रिक प्रणाली की बारीकियों को समझने और उसमें सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करती है।
इस तरह के आयोजन युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनाने और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होते हैं। कार्यक्रम में संयुक्त संचालक शिक्षा श्री हेमंत उपाध्याय, जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा श्री अशोक कुमार सिंहा, सहायक संचालक संभागीय कार्यालय श्री विनोद राय, श्री प्रवीण सिन्हा, समग्र शिक्षा से श्री रमेश सिंह, श्री रवि शंकर तिवारी, श्री रवि शंकर पांडेय, श्री संजय सिंह, श्री दिनेश शर्मा सहित श्री संजीव सिंह, श्री सर्वजीत पाठक, श्री श्री सतीश पांडेय अंबिकापुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री गोपाल कृष्णा दुबे, एबीईओ श्री सतीश तिवारी, बीआरसी संजीव भारती सहित स्कूल शिक्षा विभाग के विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने सहभागिता की इसमें कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में श्री आशीष दुबे सेवानिवृत्ति सहायक संचालक, श्री दिवाकर शर्मा सेवानिवृत प्राचार्य एवं श्रीमती लीना थॉमस प्राचार्य सेजस सोहगा की भूमिका रही।

  • Related Posts

    स्माइल योजना के क्रियान्वयन हेतु स्वैच्छिक संस्थाओं स्थानीय निकायों से प्रस्ताव आमंत्रित

    अम्बिकापुर 01 अप्रैल 2026/   समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि SCHEME OF SUPPORT FOR MARGINALIZED INDIVDUALS FOR LIVELIHOOD AND ENTERPRISES (SMILE)  योजनांतर्गत भिक्षावृत्ति में लिप्त व्यक्तियों का…

    Read more

    18 शासकीय ग्रामीण तालाब का मत्स्य पालन हेतु पट्टा आबंटित

    अम्बिकापुर 01 अप्रैल 2026/   मत्स्य पालन विभाग के उप संचालक ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की मछली पालन नीति निर्देश अन्तर्गत जिले के सीतापुर, लुण्ड्रा, मैनपाट, उदयपुर तथा अम्बिकापुर विकासखण्ड…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…