Ro no D15139/23

दुलदुला में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर आयोजित 130 दिव्यांगजनों का पंजीयन, 20 हितग्राहियों को सहायक उपकरण वितरित

 जशपुरनगर 12 मार्च 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा विगत दिवस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुलदुला में दिव्यांगजनों के प्रमाणीकरण एवं  विशिष्ट दिव्यांग पहचान पत्र यूडीआईडी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनाए गए तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन भी प्राप्त किए गए। शिविर के दौरान दिव्यांगजनों से पेंशन योजनाओं, सहायक उपकरण, बस पास, ऋण सुविधा तथा दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना सहित अन्य योजनाओं के लिए आवेदन लिए गए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि श्रीमती पिंकी गुप्ता जनपद पंचायत सदस्य, पूर्व जनपद पंचायत सदस्य  दिनेश गुप्ता, उपसंचालक समाज कल्याण श्री धर्मेन्द्र साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दुलदुला  पुष्कर पटले तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. जात्रा भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा 20 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें हस्तचलित ट्रायसाइकिल, व्हील चेयर, श्रवण यंत्र, वैशाखी एवं वॉकिंग स्टिक शामिल हैं। साथ ही पात्र हितग्राहियों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड भी प्रदान किए गए। शिविर में कुल 130 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया। इनमें से 52 दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनाए गए, जबकि 16 प्रकरणों को जिला अस्पताल के लिए रिफर किया गया। इसके अलावा 5 दिव्यांगजनों ने ऋण योजना हेतु आवेदन किया, 1 आवेदन दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना के लिए प्राप्त हुआ, 10 आवेदन पेंशन हेतु प्राप्त हुए तथा 6 दिव्यांगजनों ने पेंशन से संबंधित जानकारी प्राप्त की। शिविर में 20 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए तथा 1 दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग निर्माण के लिए चिन्हांकित किया गया। समाज कल्याण विभाग ने बताया कि ऐसे शिविरों के माध्यम से दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड तथा विभिन्न योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके।

  • Related Posts

    नगर निगम की कार्रवाई के खिलाफ देवभोग मिल्क पार्लर संघ का उग्र प्रदर्शन; निगम कार्यालय में दूध बहाकर जताया विरोध

    रायपुर: नगर निगम रायपुर द्वारा शहर में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत छत्तीसगढ़ शासन के प्रतिष्ठित उपक्रम ‘देवभोग’ के मिल्क पार्लरों को हटाए जाने के विरोध में…

    Read more

    नियद नेल्लानार योजना: बीजापुर के पालनार में स्वास्थ्य क्रांति, ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ से सुदूर वनांचल के ग्रामीणों को मिल रही नई सौगात

    बीजापुर 02 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के कायाकल्प के लिए संचालित ‘नियद नेल्लानार’ (आपका अच्छा गाँव) योजना अब धरातल…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत