Ro no D15139/23

कलेक्टर की अध्यक्षता में डीएलसीसी की बैठक संपन्न

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (DLCC) की तिमाही समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले में संचालित सभी शासकीय योजनाओं की शाखावार 30 सितंबर 2025 तक की उपलब्धियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में किसान क्रेडिट कार्ड (पशुपालन एवं मत्स्य पालन) से संबंधित प्रकरणों की स्वीकृति, अस्वीकृति एवं प्रस्तुति, वित्तीय सेवाओं की उपलब्धता, जनसुरक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति, आधार सीडिंग, एनआरएलएम के 2025-26 हेतु निर्धारित लक्ष्यों और उनकी प्रगति की समीक्षा की गई।
कलेक्टर   मिश्रा ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के ऋण प्रकरणों की जानकारी लेते हुए सभी बैंकों को इन प्रकरणों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र स्वीकृत करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्राइवेट सेक्टर ऋण वितरण में केवल कृषि ही नहीं, बल्कि उद्यानिकी, मत्स्य पालन तथा पशुपालन से जुड़े प्रकरणों पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। सभी बैंक शासकीय योजनाओं से संबंधित ऋण प्रकरणों को प्राथमिकता से स्वीकृत करें तथा अस्वीकृति के कारणों की गंभीरता से समीक्षा करें। साथ ही बैंकों को अपने सीडी रेशियो में सुधार करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में जिले में कार्यरत विभिन्न बैंकों की सितंबर 2025 की तिमाही प्रगति, ऋणदृजमा अनुपात, शासकीय योजनाओं की स्थिति तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) अंतर्गत बैंक लिंकेज की विस्तार से समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने अन्त्यावसायी एवं आदिवासी स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को उनकी वास्तविक आवश्यकता के अनुरूप ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत पशुपालन एवं मत्स्य पालन से जुड़े किसानों को भी समय पर ऋण स्वीकृति सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में वार्षिक साख योजना 2024-25 की प्रगति तथा वार्षिक साख योजना 2025-26 के अनुमोदन एवं कृषि अवसंरचना निधि (AIF) पर भी चर्चा की गई।
बैठक में लीड बैंक अधिकारी   इन्द्र कुमार टिलवानी सहित विभिन्न बैंक शाखाओं के प्रबंधक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राष्ट्रपति भवन में गूंजी धमतरी की मांदर थाप, सरईटोला के कलाकारों ने राष्ट्रीय मंच पर बिखेरी छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की छटा

      स्वतंत्रता दिवस पर नई दिल्ली में हुई पारंपरिक लोकनृत्य की गरिमामयी प्रस्तुति, ग्रामीण अंचल की सांस्कृतिक विरासत को मिला राष्ट्रीय सम्मान धमतरी, 18 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ की धरती अपनी…

    Read more

    बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों के काम दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश

      लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों और ठेकेदारों की बैठक लेकर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की कार्यस्थलों का नियमित निरीक्षण कर कार्यों में तेजी लाने कहा, हर…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल