
धमतरी 28 अप्रैल 2025/ जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) की शासी परिषद् की बैठक आगामी एक मई को आहूत की गई है। दोपहर तीन बजे से यह बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला खनिज संस्थान न्यास श्री अबिनाश मिश्रा ने इस बैठक में सभी संबंधित अधिकारियां को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।







