Ro no D15139/23

डीएमएफ से जिले के पहुँचविहीन क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था होगी दुरुस्त

जिला प्रशासन द्वारा दूरस्थ क्षेत्रो के अनेक बसाहटों, मजराटोलों को विद्युतीकृत करने हेतु 1.54 करोड़ से अधिक राशि की दी स्वीकृति
चैतुरगढ़ बसाहट में 47 लाख से अधिक राशि से होगा विद्युतीकरण
कोरबा 16 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुसार कोरबा जिले के दूरस्थ, वनांचलों व पहाड़ी क्षेत्रो से घिरे अनेक पहुँचविहीन बसाहटों, मजराटोला, पारा-मोहल्लों में विद्युतीकरण हेतु जिला प्रशासन द्वारा प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा जिला खनिज संस्थान न्यास मद से कटघोरा उपसंभाग के 07 विद्युतविहीन इलाकों में विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करने हेतु 1,54,37,517 रुपये से अधिक राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है।
स्वीकृत कार्यों में संचार संधारण संभाग सीएसपीडीसीएल कटघोरा अंतर्गत पाली विकासखण्ड के चैतुरगढ़ बसाहट में विद्युतीकरण हेतु 47,96,841 रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसी प्रकार ग्राम खम्हारमुड़ा के मजरा टोला पाथेरीपारा को विद्युतीकृत करने हेतु 29,37,390 रुपए,  ग्राम पाली के बसाहट पिपरबहरा को विद्युतीकृत करने हेतु 22,72,692 रुपए, ग्राम सिर्की के गढ़ईपारा को विद्युतीकृत करने हेतु 21,91,741 रुपये, ग्राम सरभोक्का के खोलपारा को विद्युतीकृत करने हेतु 16,37,401 रुपए, ग्राम पाली के मजराटोला दर्रीपारा व मेमरी को विद्युतीकृत करने हेतु 14,53,125 रुपए एवं प्राथमिक शाला अमलडीहा के उपरसे गुजर रही 11केवी लाइन की शिफ्टिंग हेतु 1,48,327 रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
  • Related Posts

    महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिली आर्थिक स्थिरता और सम्मान की नई पहचान 26 किश्तों से मजबूत हुआ भरोसा, योजना से बदली जीवन की दिशा

     योजना से महिलाएं बनीं अधिक सक्रिय और आत्मविश्वासी :  श्यामा प्रजापति कोरबा 10 अपै्रल 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश की सुशासन सरकार महिलाओं के उत्थान, सशक्तिकरण और…

    Read more

    आगामी नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष द्वारा ली गई न्यायिक अधिकारियों की प्रथम बैठक

      कोरबा 10 अपै्रल 2026/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के द्वारा 09 मई 2026 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा।…

    Read more

    NATIONAL

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता