Ro no D15139/23

Do Deewane Seher Mein Teaser: एक शहर, दो दिल और अधूरी मोहब्बत, ‘दो दीवाने सहर में’ के टीजर में सिद्धांत-मृणाल की केमिस्ट्री ने बढ़ाई बेचैनी

Do Deewane Seher Mein Teaser: फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ का टीजर आखिरकार सामने आ गया है और रिलीज होते ही यह चर्चा में आ गया है. टीजर में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की जोड़ी पहली ही झलक में दिल छू लेने वाली लगती है. दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए नजर आते हैं, लेकिन यह कहानी सिर्फ मुस्कुराहट और रोमांस तक नहीं है, बल्कि इसके अंदर के दर्द और अधूरेपन की भी झलक है.

कैसी होगी फिल्म की कहानी?

टीजर की शुरुआत खास अंदाज में होती है. बैकग्राउंड में फिल्म घरौंदा का मशहूर गाना ‘दो दीवाने शहर में’ सुनाई देता है, जो माहौल को भावुक बना देता है. शुरुआत में सिद्धांत और मृणाल का रोमांटिक अंदाज देखने को मिलता है. कभी साथ हंसते हुए, कभी एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए, दोनों की केमिस्ट्री काफी नैचुरल लगती है. लेकिन जैसे-जैसे टीजर आगे बढ़ता है, कहानी का रंग बदलने लगता है. आखिर के कुछ सेकेंड्स में यह प्यार दर्द में बदलता हुआ दिखाई देता है. करीब एक मिनट के इस टीजर में मेकर्स ने प्यार की खूबसूरती और उसके टूटने का दर्द दिखाया है.

निर्देशक ने लिखा इमोशनल कैप्शन

इस फिल्म का निर्देशन रवि उदयावर ने किया है, जिन्होंने मॉम जैसी दमदार फिल्म बनाई थी. इस फिल्म की कहानी में रिश्तों की उलझन, शहर की तन्हाई और अधूरे प्यार की कसक देखने को मिल सकती है. टीजर शेयर करते हुए निर्माताओं ने लिखी कि ‘हर प्यार परफेक्ट नहीं होता, लेकिन फिर भी वह काफी होता है. इसी सोच के साथ यह फिल्म एक ऐसी प्रेम कहानी दिखाने वाली है, जो भले ही अधूरी हो, लेकिन दिल को पूरी तरह छू जाए.’

दो दीवाने सहर में’ 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जिनमें सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर, ईला अरुण, जॉय सेनगुप्ता, आयशा रजा, संदीपा धर, दीपराज राणा, मोना अम्बेगांवकर, अचिंत कौर और नवीन कौशिक जैसे कलाकार दिखाई देंगे.

  • Related Posts

    मैं नहीं करूंगा… मैदान पर धोनी के साथ दीपक चाहर की मस्ती का किस्सा

    आईपीएल 2026 (IPL 2026) शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं. 28 मार्च से लीग का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. इस…

    Read more

    पिता के बर्थडे वाले दिन रणदीप हुड्डा के घर आई नन्ही परी, पत्नी लिन ने बेटी को दिया जन्म

    Randeep Hooda: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा के घर खुशियों ने दस्तक दी है. एक्टर पहली बार पिता बने हैं और उनके घर नन्ही परी का जन्म हुआ है. उनकी पत्नी और…

    Read more

    NATIONAL

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान