Ro no D15139/23

पुनर्वास स्थल तैयार होने के बाद करें विस्थापन का कार्यः कलेक्टर

बसाहट स्थल पर बुनियादी सुविधाओं के साथ अन्य खेल मैदान, पार्क, जिम आदि के संबंध में दिए निर्देश
एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र द्वारा अधिग्रहित ग्राम चंद्रनगर (जटराज) का कलेक्टर ने किया अवलोकन

कोरबा 05 जून 2025/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र द्वारा अधिग्रहित ग्राम चंद्रनगर (जटराज ) में एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र द्वारा पुनर्वास के लिए तैयार किए जा रहे पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना स्थल का मुआयना किया। इस दौरान कलेक्टर ने अभी तक किये जा चुके कार्यों के बारे मे अधिकारियों से अद्यतन जानकारी ली। कलेक्टर ने  निर्देश दिए कि जब तक ग्राम चंद्रनगर (जटराज) के बसाहट के लिए पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना स्थल तैयार नहीं हो जाता है, तब तक विस्थापन के कार्य की शुरुआत नहीं की जाए। उन्होंने  परिसंपत्ति का मापन का कार्य को जारी रखने के निर्देश दिए। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री रोहित सिंह, कटघोरा एवं क्षेत्रीय महाप्रबंधक, कुसमुंडा क्षेत्र की उपस्थिति भी उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वसंत ने यह भी निर्देश दिए कि पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना स्थल पर योजना के अनुसार बनाए जा रहे प्लॉट तथा किए जा रहे कार्यों के अतिरिक्त सात मीटर के दो शाखा मार्ग अतिरिक्त बनाई जाए। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी को निर्देश दिया कि छत्तीसगढ़ शासन के विद्युत विभाग से बिजली की अग्रिम तथा बेहतर व्यवस्था की जाए तथा नगर निगम से सीवरेज उपचार संयंत्र की स्थापना के लिए चर्चा की जाए। उन्होंने लोक प्रयोजन के लिए बनाए जा रहे सामुदायिक भवनो के स्थल का निरीक्षण किया तथा आँगनबाड़ी स्थल के पास पार्क तथा विद्यालय के लिए खेल मैदान के निर्माण के लिए निर्देश दिए।
कलेक्टर ने एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र के महाप्रबंधक से चर्चा करते हुए निर्देशित किया कि बसाहट के दौरान जो भी सुविधांए मुहैया कराई जा रही है, उसके अलावा और क्या बेहतर व्यवस्था की जा सकती है, इस दिशा में भी प्लानिंग किया जाएं। उन्होंने अच्छे वास्तुकार से प्लान बनाकर उस पर अमल करने, साथ ही सुबह के सैर के लिए स्थान निर्धारित कर ओपन जिम तथा पार्क निर्माण के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर ने ग्रामवासियों तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के साथ प्रबंधन के मध्य त्रिपक्षीय वार्ता करने बल दिया ताकि कार्यों को सुचारु रूप से गति प्रदान किया जा सके।

  • Related Posts

    सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 का आयोजन

      कोरबा 10 जून 2026/न्याय को सरल एवं सुलभ तरीक से घर-घर तक पहंचाने तथा आपसी सहभाविता और सहमति से न्याय की भावना को मूर्त रूप देने के लिए भारत…

    Read more

    प्री.बी.एड./बी.एस.सी. नर्सिंग प्रवेष परीक्षा आज

      कोरबा 10 जून 2026/छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित प्री.बी.एड/बी.एस.सी. नर्सिंग (बीईडी-बीएससीएन) प्रवेश परीक्षा 11 जून को प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 12.15 बजे तक जिले के 17…

    Read more

    NATIONAL

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी