Ro no D15139/23

जनमानस के लिए संवेदनशीलतापूर्वक एवं तत्परता से करें कार्य

– विद्युत व्यवस्था बाधित होने पर शीघ्र करें मेंटेनेंस का कार्य
– विद्युत कनेक्शन में प्राथमिकता के आधार पर स्मार्ट मीटर लगाने की जरूरत
– निर्माण कार्य से जुड़े विभागों को गुणवत्ता कार्य नहीं होने पर कान्ट्रेक्टर का ठेका निरस्त करने तथा ब्लैक लिस्ट करने के दिए निर्देश
– शासन द्वारा 29 मई से 12 जून तक विकसित कृषि संकल्प अभियान के द्वारा खरीफ पूर्व राष्ट्रव्यापी अभियान प्रारंभ
– शहर के सभी गार्डन के सौदर्यींकरण, रख-रखाव एवं मरम्मत के लिए मिशन मोड में कार्य करने के लिए कहा
–  स्टेडियम की दुकानों में किराया नहीं देने वाले दुकानदारों पर करें कार्रवाई, प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासों में अवैध कब्जे को हटाने के लिए कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत
– साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न
राजनांदगांव 22 मई 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार सभी अधिकारी नियमित तौर पर दौरा करेंगे और जमीनी स्तर पर शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्व एवं सभी विभागों के अधिकारी मुख्यालय में रहना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्व के छोटे-छोटे कार्यों के लिए नागरिकों को भटकना न पड़े। सभी राजस्व अधिकारी जनमानस के लिए संवेदनशीलतापूर्वक एवं तत्परता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड शासन की महती योजना है। इसके क्रियान्वयन के लिए यह जरूरी है कि डोर-टू-डोर सर्वे करने के साथ ही ऐसे व्यक्ति जो पलायन कर गए हैं या जिनका आधार अपडेट नहीं है, उनके आयुष्मान कार्ड निरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड तथा आयुष्मान वय वंदन कार्ड के निर्माण में गति लाएं। उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवस्था बाधित होने पर उसके मेंटेनेंस का कार्य शीघ्र होना चाहिए। वास्तविक खपत से अधिक खपत होने की स्थिति में कार्रवाई की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को वास्तविक बिजली की खपत की जानकारी देना चाहिए। उन्होंने रीवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम अंतर्गत स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य के अंतर्गत स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य में गति लाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि विद्युत कनेक्शन में प्राथमिकता के आधार पर स्मार्ट मीटर लगाने की जरूरत है। बिजली के क्षेत्र में विद्युत के उपयोग एवं देयक को पारदर्शी बनाने के लिए स्मार्ट मीटर के क्रियान्वयन के लिए कहा। उन्होंने सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि जिले में इस योजना से अधिक से अधिक जनसामान्य को लाभान्वित कराएं, इससे बिजली के बिल में कमी आएंगी। कलेक्टर ने जिले में निर्माण कार्य से जुड़े पीडब्ल्यूडी, आरईएस सहित अन्य विभागों को निर्माण कार्यों को यथा शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्रेडा, नगर निगम एवं निर्माण कार्य से जुड़े अन्य विभागों को गुणवत्ता कार्य नहीं होने पर कान्ट्रेक्टर का ठेका निरस्त करने तथा ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने टीएल में लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि शासन द्वारा 29 मई से 12 जून तक विकसित कृषि संकल्प अभियान के द्वारा खरीफ पूर्व राष्ट्रव्यापी अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। इस अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कृषि, उद्यानिकी, पशु पालन, मत्स्य पालन एवं अन्य संबंधित विभाग समन्वित तरीके से कार्य करेंगे। इसके अंतर्गत प्रमुख खरीफ फसल की नवीनतम तकनीक के संबंध में किसानों को जानकारी देने के साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के संबंध में भी बताया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि शहर के विभिन्न उद्यानों के रख-रखाव का कार्य उद्योगों को भी दें। उन्होंने शहर के सभी गार्डन के सौदर्यींकरण, रख-रखाव एवं मरम्मत के लिए मिशन मोड में कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्टेडियम की दुकानों में किराया नहीं देने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करें तथा हाऊसिंग बोर्ड एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासों में अवैध कब्जे को हटाने के लिए कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है।
जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि बारिश को ध्यान में रखते हुए पौधरोपण कार्य के लिए आवश्यक तैयारी रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि भूमिहीन व्यक्तियों को आबादी पट्टा देने के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान में अग्रणी रहना है। सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेकने वालों पर जुर्माना लगाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए महासंपर्क चलाकर जिले के अधिक से अधिक गांवों में हितग्राहियों के घर तक पहुंचकर सर्वे करना है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा, एसडीएम डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोर्राम, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री मनोज मरकाम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दिग्विजय स्टेडियम को सर्वसुविधायुक्त खेल परिसर के रूप में विकसित करने की जरूरत – कलेक्टर

    कलेक्टर की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम प्रबंधकारिणी समिति की बैठक संपन्न   *- स्टेडियम समिति की बैठक में आय के नए स्रोत विकसित करने, खेल सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल