Ro no D15139/23

सोनिया गांधी के गले में भाजपा का गमछा, वीडियो देखकर चौंकिएगा नहीं, पढ़ें यहां पूरी बात

केरल में स्थानीय निकाय चुनाव होना है. यहां भाजपा उम्मीदवार सोनिया गांधी का नाम चर्चा में है. उनका नाम कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष से मिलता है जिस वजह से वह चर्चा में बनी हुईं हैं.  केरल के इडुक्की का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में सोनिया गांधी नाम की एक महिला (जो कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष की हमनाम हैं) स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के रूप में उतर रही हैं. वह मुण्‍नार पंचायत के नल्लथन्नी के 16वें वार्ड से चुनाव लड़ रही हैं. अपने नाम की वजह से वह चर्चा में हैं, लेकिन उनका कहना है कि उनकी अपनी अलग राजनीतिक पहचान है. लोगों का ध्यान भले ही उनके नाम पर जा रहा हो, लेकिन वह अपने काम और जनसंपर्क के आधार पर चुनाव मैदान में हैं. इस वीडियो को न्यूज एजेंसी पीटीआई ने जारी किया है.

केरल के पंचायत चुनाव में सोनिया गांधी नाम सुनकर चौंकना स्वाभाविक है, क्योंकि यहां कांग्रेस नेता नहीं, बल्कि उनकी हमनाम एक स्थानीय महिला चुनाव लड़ रही हैं. खास बात यह है कि वह भाजपा उम्मीदवार हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नल्लथन्नी वार्ड (वार्ड 16) से भाजपा ने 34 वर्षीय सोनिया गांधी को मैदान में उतारा है. उनका नाम भले ही कांग्रेस से जुड़ी याद दिलाता हो, लेकिन उनकी निजी जिंदगी और राजनीति का सफर बिल्कुल अलग रहा है. स्थानीय स्तर पर उन्होंने अपनी पहचान बनाई है और अब भाजपा से जुड़कर पंचायत चुनाव में किस्मत आजमा रही हैं.

केरल में स्थानीय निकाय चुनाव दो चरणों में

केरल में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव दो चरणों में होंगे. राज्य की 941 ग्राम पंचायतों, 152 ब्लॉक पंचायतों, 14 जिला पंचायतों, 87 नगरपालिकाओं और छह निगमों में मतदान 9 और 11 दिसंबर को कराया जाएगा. दो चरणों में होने वाला यह चुनाव राज्य के व्यापक स्थानीय शासन तंत्र को कवर करेगा.

  • Related Posts

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    पूनावाला कहते हैं, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से पूरी तरह से निराश हो चुका हूं. 12 साल हो गए और वो एक फेलियर हैं… उन्हें ठीक से तानाशाही करना…

    Read more

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    कांग्रेस नेता ने पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले या मानसिक तनाव झेल रहे युवाओं के परिवारों का दर्द साझा करते हुए लिखा, “जिन माता-पिता ने अपने बच्चों को…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन