Ro no D15139/23

डबल इंजन की सरकार, हर समस्या का होगा समाधान-संतोष पाण्डेय

*जनता से सीधे संवाद में नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने विकास को बताया पहली प्राथमिकता*

कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा आज 01 मई को अंबेडकर चौक स्थित वीर सावरकर भवन में जनससमया निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वार्ड क्रं. 01 से 27 तक के निवासियों से मूलभूत समस्या व अन्य योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किये गये। शिविर में नगर पालिका परिषद कवर्धा शहर के समस्त विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे। शिविर में मुख्य रूप से राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पाण्डेय उपस्थित रहे। उन्होनें समस्त विभागों द्वारा लगाये गये स्टाल में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी ली तथा नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई हेतु निर्देशित किया।

 

*जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद-सांसद संतोष पाण्डेय*

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाए जा रहे सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में लोकसभा सांसद संतोष पांडेय ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन जनता और प्रशासन के बीच सेतु निर्माण का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। सांसद पांडेय ने कहा जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से शासन की योजनाएं सीधा अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रही हैं। पारदर्शी, जवाबदेह और सहभागी प्रशासन की दिशा में एक अनुकरणीय प्रयास है। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं और किसानों के लिए संचालित योजनाओं की सराहना की। श्री पांडेय ने यह भी कहा कि शासन और प्रशासन की यह संयुक्त कोशिश आम नागरिकों को सशक्त बना रही है।

 

*हमारा उद्देश्य, समस्याओं का शीघ्र समाधान-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 1 मई से 10 जून तक चल रहे सुशासन तिहार अंतर्गत आज वीर सावकर भवन में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है शिविर में प्राप्त आवेदनांे में अधोसंरचना मांग जैसे आवेदनों का सूक्ष्मता का परीक्षण कर प्राक्कलन तैयार कर सीसी रोड़, नाली निर्माण हेतु प्राप्त आवेदनों के आधार पर वार्ड में विकास कार्य कराये जायेगें। उन्होनें कहा कि हमारा प्राथमिक उद्देश्य शहर के विकास और जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक नागरिक की समस्याओं का निराकरण करना व उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाना। स्वच्छता, पानी की व्यवस्था, सड़कें और स्वास्थ्य सेवाएं हमारी प्राथमिकता हैं। उन्होनें मंच के माध्यम से अपील करते हुए कह कि अपने-अपने क्षेत्र की साफ-सफाई में सहयोग करें और नगर पालिका के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

*समस्याओं से रूबरू हुए अधिकारीगण*

छत्तीसगढ़ सरकार के निर्देशानुसार सुशासन तिहार के अंतर्गत कवर्धा शहर के सभी वार्ड के हितग्राहियों हेतु जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जनसमस्या निवारण शिविर नगर पालिका क्षेत्र में निवासरत परिवारों के समस्याओं से रूबरू होने उनके समस्याओं को समझने व उसका निराकरण करने का प्रयास करते हुए शासन की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाना है। नगर पालिका की जनप्रतिनिधि टीम, नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी टीम व खाद्य विभाग, नजूल विभाग, श्रम विभाग, परिवहन विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने आज एक ही जगह उपस्थित रहकर लोगों की समस्याओं को सुना। इस शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण एवं शासन की योजनाओं की जानकारी जनसामान्य तक पहुँचाना है।

*हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ*

नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा सुशासन तिहार जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन वीर सावरकर भवन में आयोजित किया गया है। जिसमें नगर पालिका परिषद कवर्धा को 71, नजुल शाखा को 8, विद्युत विभाग को 10, श्रम विभाग को 4, खाद्य विभाग को 11, समाज कल्याण विभाग को 2 एवं राजस्व विभाग को 4 आवेदन प्राप्त हुए। इस प्रकार आज कुल 110 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 16 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया।

*राशन कार्ड व ट्रायसिकल मिले*

नगर पालिका द्वारा आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में नगर पालिका एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग को तत्काल ट्रायसिकल उपस्थिति अतिथियों के करकमलों से प्रदान किया गया।

जनसमस्या निवारण शिविर में सांसद संतोष पाण्डेय के साथ, नगर पालिका अध्यक्ष चद्रप्रकाश चंद्रवंशी, कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, जिला भाजपा उपाध्यक्ष परेटन वर्मा, सभापतिगण बिहारी राम धुर्वे, दुर्गेश अवस्थी, अजय ठाकुर, पार्षद सुनील साहू, डोनेश राजपूत, योगेश चंद्रवंशी, सौखी आहिरवार, दीपक सिन्हा, संजीव कुर्रे, सांसद प्रतिनिधि हरीश साहू, पार्षद प्रतिनिधि हरीश कंुभकार, केशरी चंद सोनी, कैलाश कौशिक, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रोहित साहू, कार्यपालन अभियंता दिनेश कुमार नेताम, उपअभियंता शिवकुमार गर्ग, रा.प्रभारी श्रीनिवास द्विवेदी सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राज्यपाल ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा

    प्रकृति संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली ही सुरक्षित भविष्य की कुंजी-*श्री रमेन डेका   रायपुर, 31 जुलाई 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला कलेक्टोरेट परिसर…

    Read more

    सीएमएचओ ने किया पीएचसी आड़ावाल एवं सीएचसी नानगुर का औचक निरीक्षण, मौसमी बीमारियों के रोकथाम एवं उपचार पर जोर

    जगदलपुर, 31 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने और आम जनता को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं का धरातल पर जायजा लेने के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल