Ro no D15139/23

देश के प्रख्यात कार्टूनिस्ट, फिल्म निर्देशक और मोटिवेशनल वक्ता डॉ. हरविंदर मांकड़ 21 अगस्त को जशपुर जिले के कुनकुरी स्थित डॉक्टर ग्रेस कुजूर के जीके साइकोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर पहुंच रहे जहा स्पेशल बच्चो के साथ समय बिताएंगे

अपने इस विशेष प्रवास के दौरान वे आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और खानपान से परिचित होंगे। साथ ही, वे जीके साइकोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर का दौरा करेंगे, जो विशेष बच्चों के उपचार और पुनर्वास के लिए कार्यरत है। डॉ. मांकड़ का आगमन जिले के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है। फिल्म और मीडिया जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान ने उन्हें राष्ट्रीय पहचान दिलाई है।

वे टूनपुर का सुपरहीरो, ‘आईसी-एन-स्पाइसी’ जैसी फिल्मों के स्क्रिप्ट और संवाद लेखक रह चुके हैं। अपने यूट्यूब चैनल ‘पॉपकॉर्न फ्लिक्स’ के माध्यम से वे जीवन में सकारात्मक सोच और प्रेरणा फैलाने का कार्य करते हैं। जीके सेंटर की निदेशक डॉ. ग्रेस कुजूर ने जानकारी दी कि डॉ. मांकड़  विशेष रूप से यहां के विशेष बच्चों से मिलेंगे और उनके जीवन के अनुभवों और संघर्षों को समझने का प्रयास करेंगे।

योगदान के लिए ​कई सम्मानों से सम्मानित: ​डॉ. मांकड़ को उनके रचनात्मक योगदान के लिए कई राष्ट्रीय सम्मान मिले हैं, जिनमें 2013 में मिला राजीव गांधी ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड प्रमुख है। पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने भी उनके काम की सराहना की थी। डॉ. मांकड़  ने डॉक्टर कलाम पर रामेश्वरम टू राष्ट्रपति भवन नामक पुस्तक भी लिखी है।

“मोटू पतलू” और “शेख चिल्ली” के लिए प्राख्यात डॉ. मांकड़ को विशेष रूप से बच्चों के बीच लोकप्रिय कार्टून सीरीज “मोटू पतलू” के लिए जाना जाता है। हाल ही में उनकी नई सीरीज “शेख चिल्ली”15 अगस्त से डिस्कवरी किड्स चैनल पर प्रसारित हो रही है। उन्होंने अब तक 22,000 कॉमिक स्ट्रिप्स और कहानियां लिखी हैं। वे लोटपोट मैगजीन के क्रिएटिव डायरेक्टर और मायापुरी फिल्म मैगजीन के एडिटोरियल डायरेक्टर भी रह चुके है।

  • Related Posts

    जल संरक्षण का कोरिया मॉडल बना राष्ट्रीय उदाहरण- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की सराहना

    जल संरक्षण का कोरिया मॉडल बना राष्ट्रीय उदाहरण- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने की सराहना *कोरिया मॉडल की देशभर में गुंज- प्रधानमंत्री ने बताया जनभागीदारी आधारित जल संरक्षण का प्रेरक…

    Read more

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026* 86 किलोग्राम भारोत्तोलन में महाराष्ट्र की साक्षी बुरकुले ने जीता स्वर्ण*

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026* 86 किलोग्राम भारोत्तोलन में महाराष्ट्र की साक्षी बुरकुले ने जीता स्वर्ण* 0 छत्तीसगढ़ की रिशिका कश्यप ने रजत *असम की बिटुपुना देओरी को कांस्य; रोमांचक…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….