Ro no D15139/23

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग नई दिल्ली के विशेष मॉनिटर डॉ. प्रदीप्त कुमार नायक ने आशा नगर, बसंतपुर राजनांदगांव स्थित लेप्रोसी केयर सेंटर और उप स्वास्थ्य केन्द्र शंकरपुर पहुंचकर कुष्ठ रोग पीडि़तों से भेंट की

– कुष्ठ रोग पीडि़तों को नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वच्छता रखने के लिए कहा
राजनांदगांव 21 फरवरी 2025। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग नई दिल्ली के विशेष मॉनिटर डॉ. प्रदीप्त कुमार नायक ने आज राजनांदगांव जिले के प्रवास के दौरान आशा नगर, बसंतपुर राजनांदगांव स्थित लेप्रोसी केयर सेंटर और उप स्वास्थ्य केन्द्र शंकरपुर का निरीक्षण किया। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग नई दिल्ली के विशेष मॉनिटर डॉ. प्रदीप्त कुमार नायक ने कुष्ठ रोग पीडि़तों से भेंट कर बातचीत की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए जा रहे सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कुष्ठ रोग पीडि़तों को नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वच्छता रखने के लिए कहा। नियमित तौर पर हैंडवास करने तथा साफ-सफाई रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जागरूकता के कारण कुष्ठ रोग में कमी आई है। उन्होंने कुष्ठ रोग पीडि़तों को मिलने वाली शासकीय योजनाओं के लाभ के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने दिव्यांग एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के संबंध में जानकारी ली। कुष्ठ रोग पीडि़तों ने बताया कि उन्हें समय पर पेंशन मिल रहा है, इसके साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभ मिल रहा है। कुष्ठ रोग पीडि़तों को मिले आवास के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुष्ठ रोग पीडि़त परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना से घर बनाकर दिया गया है और इसका पट्टा भी दिया गया है। उन्होंने कुष्ठ रोग पीडि़तों को स्व सहायता समूह बनाने कहा, जिससे उन्हें रोजगार करने के लिए शासन की ओर से आर्थिक सहायता मिलने के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने शासकीय योजनाओं से कुष्ठ रोग पीडि़तों को लाभ मिलने से प्रशंसा व्यक्त की और बेहतर तरीके से सभी पीडि़तों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि राजनांदगांव शहर के आशा नगर में कुष्ठ रोग पीडि़तों को बसाया गया है। यहां 62 परिवार रहते है। यहां की आबादी 301 है। कुष्ठ रोगियों को स्वास्थ्य योजनाओं, आजीविका, शिक्षा, प्रशिक्षण, प्रधानमंत्री आवास योजना से आवास तथा शासन की विभिन्न जनकल्याकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवतरत्न, उप संचालक समाज कल्याण श्री बीएल ठाकुर, जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. अल्पना लुनिया, डीपीएम श्री संदीप ताम्रकार, सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री मुकुंद ठाकुर, जिला प्रबंधक शहरी सुश्री पूजा मेश्राम सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम की आधारों का उल्लंघन करने तथा खाद्य पदार्थ सुरभि स्पांज पनीर का नमूना अवमानक एवं मिथ्याछाप होने पर 6 लाख रूपए का अर्थदण्ड अधिरोपित

    राजनांदगांव 10 अप्रैल 2026(IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री सीएल मारकण्डेय ने इस्कान वाटिका गोकुल नगर राजनांदगांव निवासी अनूप नायक एवं श्रीमती सरिता…

    Read more

    सीआरसी राजनांदगांव द्वारा विश्व पार्किंसन दिवस एवं मौखिक कैंसर जागरूकता माह का आयोजन

      राजनांदगांव 10 अप्रैल 2026। कंपोजिट रीजनल सेंटर (सीआरसी) राजनांदगांव द्वारा विश्व पार्किंसन दिवस एवं मौखिक कैंसर जागरूकता माह पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर…

    Read more

    NATIONAL

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता