Ro no D15139/23

बाल श्रम विरोधी मुहिम में अब होगा रोजगार से पुनर्वास का समावेश: डॉ. वर्णिका शर्मा

*बाल श्रम उन्मूलन कार्यवाही की समीक्षा बैठक संपन्न*

*सफल जिलों को मिलेगा प्रशस्ति पत्र*

रायपुर, 3 मई 2025/छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने  मंत्रालय स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र से सभी जिलों के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बाल श्रम उन्मूलन कार्यवाही की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बाल श्रमिकों के केवल रेस्क्यू तक सीमित न रहकर उनके परिवारों के समग्र पुनर्वास पर विशेष बल दिया।

डॉ. शर्मा ने निर्देश दिए कि बाल श्रम की छापामारी के बाद प्रभावित परिवारों की आजीविका की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की विभिन्न रोजगार मूलक योजनाओं जैसे महिला कोष, वित्त विकास निगमों, प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना, राशन कार्ड आदि से इन परिवारों को जोड़कर एक ही डेस्क से सहायता उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि जुलाई माह में एक राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पुनर्वास के सफल प्रयासों को साझा किया जाएगा और बेहतर कार्य करने वाले जिलों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

समीक्षा बैठक में आयोग के सचिव श्री प्रतीक खरे, अनामिका जैन, श्रम विभाग से उपायुक्त सुश्री अनीता गुप्ता, महिला एवं बाल विकास संचालनालय की आईसीपीएस शाखा से श्रीमती नीलम देवांगन एवं वरिष्ठ प्रोग्राम प्रबंधक श्री असीम दत्ता सहित सभी जिलों के महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण इकाई, विशेष किशोर पुलिस इकाई व बाल कल्याण समिति के अधिकारी उपस्थित रहे।

क्रमांक-567/दानेश्वरी/

  • Related Posts

    महतारी वंदन योजना से माताओं और बहनों के जीवन में आया आत्मविश्वास और आर्थिक स्वावलंबन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *महिलाओं को मिल रहा योजनाओं का सीधा लाभ*   *महिला सशक्तिकरण, रोजगार, पर्यटन, उद्योग और सुशासन के विजन को मुख्यमंत्री ने किया साझा*   *बस्तर में शांति, विकास और रोजगार…

    Read more

    पामेड़-रासपल्ली सड़क से बदली सुदूर गांवों की तस्वीर

    230 किलोमीटर का सफर घटकर हुआ करीब 100 किलोमीटर, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के संवेदनशील नेतृत्व में विकास की राह पर बढ़ रहा…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं