Ro no D15139/23

जल जीवन मिशन से पेयजल की समस्या का हुआ समाधान

ग्राम रेंगाकठेरा के प्रत्येक घरों तक नल से पहुंच रहा स्वच्छ जल
– जल जीवन मिशन से पानी की समस्या का हुआ समाधान
राजनांदगांव 19 दिसम्बर 2025। डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत माथलडबरी अंतर्गत आने वाले ग्राम रेंगाकठेरा में जल जीवन मिशन के तहत घर-घर तक नल के माध्यम से स्वच्छ जल पहुंचने से गांव की तस्वीर बदल गयी है। ग्राम रेंगाकठेरा में लगभग 260 परिवार रहते हैं, जिन्हें पीने के लिए घर में ही स्वच्छ जल मिलने लगा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जल की उपलब्धता को सुनिश्चित की जा रही है। जल जीवन मिशन का उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ और सुरक्षित पानी पहुंचाना है। जिससे ग्रामीण जीवन में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। सरपंच श्रीमती मधु ओमेश यदु ने बताया कि जल जीवन मिशन अंतर्गत लगभग 260 नल कनेक्शन स्थापित किया गया है, जिससे ग्रामीणों को स्वच्छ पानी प्राप्त हो रहा है। स्वच्छ पानी की उपलब्धता से जल जनित बीमारियों में कमी आयी है, जिससे ग्रामीणों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। मिशन के अंतर्गत जल संरक्षण और कुशल उपयोग के लिए जागरूकता कार्यक्रम सतत चलाये जा रहे हैं। जिससे दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित की जा सके। ग्राम हर घर जल घोषित हो गया है। गांव की निवासी श्रीमती ममता यदु ने बताया कि जल जीवन मिशन से न केवल पानी की समस्या का समाधान हुआ है, बल्कि यह ग्रामीण विकास और आर्थिक समृद्धि का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बन गया है।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!