Ro no D15139/23

नक्शा प्रोजेक्ट प्रशिक्षण का चतुर्थ दिवस प्रोजेक्ट के लिए प्रयोग में आने वाले मशीनों, प्रचालन की विधियों, एरियल सर्वे के लिए ड्रोन के संबंध में दी गई जानकारी

अम्बिकापुर 04 सितम्बर 2025/  जिले में जारी नक्शा प्रोजेक्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम के चतुर्थ दिवस पर कलेक्टर श्री विलास भोसकर की उपस्थिति में गुरुवार को प्रशिक्षणार्थियों को नक्शा प्रोजेक्ट के लिए प्रयोग में आने वाले मशीनों जीएनएसएस रोवर (ट्रिएबल)/जीएनएसएस रोवर (लाईका), ईटीएस मशीन एवं उसके विभिन्न अंगों, उसके प्रचालन की विधियों के साथ-साथ फिचर एक्सट्रेक्शन के एरियल सर्वे के लिए ड्रोन के संबंध में जानकारी दी गई। पीजी कॉलेज मैदान में भौतिक सत्यापन के दौरान चयनित क्षेत्र का ऑर्थो रेक्टिफाइड इमेज प्राप्त हुआ। मैदान में ईटीएस मशीन, रोवर (ट्रिएबल)/रोवर (लाईका) का सेटअप कर शहरी क्षेत्रों में स्थित मकान, भवन, संस्थान के बाह्य क्षेत्रों रोवर रखकर कोऑर्डिनेट (अक्षांस, देशांश, एल्टीट्यूड) लेने की विधि के संबंध में विषय विशेषज्ञों एवं मास्टर ट्रेनर्स श्री दीपचंद भारती द्वारा जानकारी दी गई। इसके पश्चात जिला कलेक्टरेट परिसर में ड्रोन फ्लाई कराया गया। जिसके उपरांत लिए गए फिचर एक्सट्रक्शन का अवलोकन कराया गया। ट्रेनर्स के द्वारा रोवर से दो कोआर्डिनेट लेकर ईटीएस के माध्यम से भवन के बिंदु किनारे रिफ्लेक्टर स्थापित कर बिंदु लिया गया। ईटीएस से ली गई बिंदुओं की दूरी को टेप से नापकर परिशुद्धता की जांच की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक एवं राम सिंह ठाकुर, जिला नोडल नक्शा प्रोजेक्ट श्रीमती उषा नेताम , अधीक्षक भू अभिलेख श्रीमती दीपिका दुबे, श्रीमती स्मिता अग्रवाल, अम्बिकापुर तहसीलदार श्री उमेश्वर बाज, सहायक नोडल नक्शा प्रोजेक्ट शशांक दुबे, मास्टर ट्रेनर श्री अमितेश स्वर्णकार सहित नगर निगम क्षेत्र के पटवारी, राजस्व निरीक्षक, सहायक अधीक्षक भू अभिलेख उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में मल्लखंभ का भव्य शुभारंभ, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में पारंपरिक खेलों का दमदार प्रदर्शन

    14 राज्यों की टीमों की भागीदारी, पोल व रोप मल्लखंभ सहित विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल अम्बिकापुर 02 अप्रैल 2026/  खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले…

    Read more

    कुश्ती सीखने के लिए स्विमिंग पूल में जॉब करने वाली देबी डायमारी की मेहनत लाई रंग, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता रजत

      देबी ने सात साल की उम्र में ही अपने माता-पिता को खो दिया था, इसके बाद उन्हें अपने चाचा-चाची के साथ रहना पड़ा और आर्थिक मुश्किलों का सामना करना…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत