Ro no D15139/23

नशा मुक्त भारत अभियान पी.एम. केन्द्रीय विद्यालय  जशपुर में नशा मुक्ति शपथ का किया गया आयोजन

छात्र-छात्राओं को दिलाई गई नशा मुक्ति हेतु शपथ

जशपुरनगर 08 अगस्त 2025/ नशामुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ के अवसर पर जन-जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज पी.एम. श्री केन्द्रीय विद्यालय जशपुर में नशा मुक्ति शपथ का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 600 की संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और शपथ दिलाया गया।
शपथ समारोह में समाज कल्याण विभाग जशपुर के अधिकारी द्वारा युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा गया कि नशापान समाज एवं देश के विकास के लिए सर्वाधिक बाधक तत्व है। नशापान से व्यक्ति की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, प्रतिष्ठा कम होती है तथा आये दिन सड़क दुर्घटनाएं, चोरी, हिंसा, हत्या, व्यभिचार आदि अनेक अपराधों के पीछे नशा एक बहुत बड़ी वजह है। इससे कैंसर, पक्षाघात मिर्गी, अल्सर इत्यादि असाध्य गम्भीर बीमारियाँ होती है। मद्यपान एवं धूम्रपान से दूर रहना चाहिए। तथा जन सामान्य को भी दूर रहने के लिए प्रेरित करना चाहिए हैं।
कार्यक्रम के अवसर पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण, स्कूल के प्राचार्य श्री नरेंद्र कुमार सिंह, व्याख्याता श्री डी.डी स्वर्णकार, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में न केवल नशा के दुष्प्रभावों से अवगत कराना था, बल्कि नशा मुक्त, स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण हेतु सामूहिक प्रयास करना है।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!