Ro no D15139/23

प्रसाधन सामग्री की शुद्धता पर सख्त हुआ ड्रग विभाग, अम्बिकापुर के कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

औषधि प्रशासन की टीम ने लिए नमूने, जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

अम्बिकापुर 21 जुलाई 2025/ राज्य शासन एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ के निर्देश पर त्योहारों के मद्देनज़र प्रसाधन सामग्री (कास्मेटिक्स) की गुणवत्ता की जांच हेतु अम्बिकापुर में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत औषधि निरीक्षक श्री अमरेश कुमार तिर्की के नेतृत्व में शहर के प्रमुख कास्मेटिक्स विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान डे टू डे रिटेल्स (बनारस रोड), नेहा फैशन पार्क (चांदनी चौक), सहेली स्टोर्स (देवीगंज रोड), चावला जनरल स्टोर्स (बाबरा कॉम्प्लेक्स) एवं महामाया श्रृंगार (गुदरी गली) जैसे प्रतिष्ठानों में प्रसाधन सामग्रियों की बिक्री और भंडारण की जांच की गई। संदेहास्पद उत्पादों के विधिक नमूने संकलित कर राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी, रायपुर भेजे गए हैं।

औषधि निरीक्षक ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान आम नागरिकों को मानक गुणवत्ता वाली सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जारी किया गया है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे सौंदर्य प्रसाधनों की खरीद के समय उत्पाद की पैकेजिंग, निर्माण तिथि, समाप्ति तिथि एवं निर्माता की जानकारी की जांच अवश्य करें।

  • Related Posts

    गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में मल्लखंभ का भव्य शुभारंभ, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में पारंपरिक खेलों का दमदार प्रदर्शन

    14 राज्यों की टीमों की भागीदारी, पोल व रोप मल्लखंभ सहित विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल अम्बिकापुर 02 अप्रैल 2026/  खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले…

    Read more

    कुश्ती सीखने के लिए स्विमिंग पूल में जॉब करने वाली देबी डायमारी की मेहनत लाई रंग, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता रजत

      देबी ने सात साल की उम्र में ही अपने माता-पिता को खो दिया था, इसके बाद उन्हें अपने चाचा-चाची के साथ रहना पड़ा और आर्थिक मुश्किलों का सामना करना…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत