Ro no D15139/23

मतदान एवं मतगणना पर शुष्क दिवस घोषित

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025
राजनांदगांव 10 फरवरी 2025। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के मतदान एवं मतगणना पर शुष्क दिवस घोषित किया है। निर्वाचन क्षेत्रों में तथा निर्वाचन क्षेत्र से लगे सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित सभी देशी व विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, रेस्टोरेन्ट-बार, होटल-बार, क्लब, मद्य भण्डारण-भाण्डागार सहित अन्य दुकानों को मतदान की तारीख से 2 दिन पूर्व से लेकर मतदान समाप्ति तक तथा मतगणना तिथि को मतगणना संपन्न होने तक शुष्क दिवस घोषित किया गया है।
नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत नगर पालिक निगम राजनांदगांव के महापौर एवं पार्षद तथा नगर पालिक परिषद् डोंगरगढ़ व नगर पंचायत डोंगरगांव, लालबहादुर नगर, छुरिया के अध्यक्ष एवं पार्षद पदों के लिए मतदान 11 फरवरी 2025 को किया जाएगा। इसके परिप्रेक्ष्य में 9 फरवरी 2025 की संध्या 5 बजे से 11 फरवरी 2025 को मतदान समाप्ति तक तथा मतगणना तिथि 15 फरवरी 2025 के मतगणना समाप्ति तक निर्वाचन क्षेत्र के सभी देशी व विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, रेस्टोरेन्ट-बार, होटल-बार, क्लब, मद्य भण्डारण-भाण्डागार सहित अन्य दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी तरह त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच व पंच पदों का निर्वाचन तीन चरणों में मतगणना तिथि 17 फरवरी, 20 फरवरी एवं 23 फरवरी 2025 को संपन्न होगा तथा मतगणना मतदान के पश्चात होना निर्धारित है। प्रथम चरण को खण्ड राजनांदगांव अंतर्गत 15 फरवरी 2025 की शाम 3 बजे से 17 फरवरी 2025 की मतगणना समाप्ति तक, द्वितीय चरण को खण्ड छुरिया अंतर्गत 18 फरवरी 2025 की संध्या 3 बजे से 20 फरवरी 2025 की मतगणना समाप्ति तक तथा तृतीय चरण को खण्ड डोंगरगावं व डोंगरगढ़ अंतर्गत 21 फरवरी 2025 की संध्या 3 बजे से 23 फरवरी 2025 की मतगणना समाप्ति तक निर्वाचन क्षेत्रों में तथा निर्वाचन क्षेत्रों से लगे सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित सभी प्रकार की मदिरा दुकानें तथा आबकारी केन्द्र बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी बच्चों के पोषण का सहारा

    – दो बच्चों के जन्म पर उमेश्वरी जांगड़े को मिली 51 हजार रूपए की आर्थिक सहायता*   *- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार*   राजनांदगांव 27…

    Read more

    महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त से भुनेश्वरी रजक के परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी

    राजनांदगांव 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन अवसर के पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की सौगात दी। योजना के…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक