Ro no D15139/23

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से कबीरधाम मेडिकल कॉलेज के लिए 60 पदों की मिली स्वीकृति

मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना से जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं होगी सुदृढ़

कवर्धा, 06 नवंबर 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व और उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा की सतत पहल से कबीरधाम जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना का सपना अब साकार होने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ गया है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से राज्य शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा नवीन मेडिकल कॉलेज के लिए 60 शिक्षकीय एवं कार्यालयीन पदों की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह निर्णय कबीरधाम जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो जिले की स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा शिक्षा और रोजगार अवसरों को नई ऊँचाई देगा। यह कॉलेज न केवल आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को ग्रामीण अंचलों तक पहुँचाने में सहायक होगा, बल्कि कबीरधाम जिले को प्रदेश के चिकित्सा मानचित्र पर एक नई पहचान भी दिलाएगा।
राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, स्वीकृत पदों में डीन का 01 पद, प्राध्यापक 07, सह प्राध्यापक 08, सहायक प्राध्यापक 10, सीनियर रेसिडेंट 05, जूनियर रेसिडेंट 05, प्रशासकीय अधिकारी 01, लाइब्रेरियन 01, कार्यालय अधीक्षक 01, सहायक कार्यालय अधीक्षक 01, मेडिको सोशल वर्कर 03, स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 01, टेक्नीशियन 10, सहायक ग्रेड-2 01, सहायक ग्रेड-3 02, डिसेक्शन हॉल अटेंडेंट 01 तथा भृत्य के 02 पद शामिल हैं। यह स्वीकृति उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के सतत प्रयासों और पहल का परिणाम है। उन्होंने कबीरधाम जिले में चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को अपनी प्राथमिकता में रखा है। जिले के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह मेडिकल कॉलेज कबीरधाम के सर्वांगीण विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। यह केवल एक प्रशासनिक स्वीकृति नहीं, बल्कि स्वस्थ, सशक्त और शिक्षित भविष्य की आधारशिला है।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक जिले को चिकित्सा सुविधाओं से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कबीरधाम में मेडिकल कॉलेज की स्थापना जिलेवासियों का सपना था, जो अब साकार होने की दिशा में निर्णायक रूप से आगे बढ़ चुका है। यह कॉलेज जिले के स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में नए अध्याय की शुरुआत करेगा।

जिले में ही मिलेगी उन्नत स्वास्थ सुविधाएं

कबीरधाम जिले के विकास यह निर्णय एक मील का पत्थर साबित होने जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के अथक प्रयासों से जिले में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर 60 शिक्षकीय एवं कार्यालयीन पदों की स्वीकृति मिलने के बाद अब कबीरधाम में उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएँ, आधुनिक लैब, अत्याधुनिक उपकरण और शोध सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। इससे जटिल बीमारियों के इलाज के लिए अब मरीजों को बड़े शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा।

जिलेवासियों में खुशी की लहर

इस ऐतिहासिक निर्णय के बाद कबीरधाम जिले में हर्ष और गर्व का वातावरण है। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं और नागरिकों ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांग जनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर

    *कबीरधाम सबसे आगे* *महात्मा गांधी नरेगा योजना के अलग-अलग पैरामीटर्स पर जिले ने हासिल की कई उपलब्धियां* कवर्धा-दिनांक 01/04/2026 (IMNB NEWS AGENCY) महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत…

    Read more

    विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया विधानसभा में सड़क विस्तार से बदल रही क्षेत्र की तस्वीर, बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण के लिए मिली ₹14.14 करोड़ से अधिक की स्वीकृति

    विधायक भावना बोहरा के सतत प्रयासों और डबल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया विधानसभा के गाँव-गाँव समृद्धि और विकास की किरण पहुँच रही है। जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत