Ro no D15139/23

कलेक्टर वसंत की पहल से रनई बसाहट के ग्रामीणों को बसाहट में मिलने लगी है राशन सम्रागी

ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने बसाहट में ही खाद्यान्न वितरित कराने के दिए थे निर्देश
जनवरी 2025 से रनई के लोगों को गांव में ही मिल पा रही राशन

कोरबा 17 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्हें राहत पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री अजीत वसंत की सराहनीय पहल से जिले के दूरस्थ क्षेत्र में स्थित पहुंचविहीन बसाहट रनई के ग्रामीणों को उनके बसाहट में खाद्य विभाग द्वारा खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है।
कलेक्टर के निर्देश का पालन करते हुए ग्राम पंचायत खिरटी में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान आईडी के संचालक संस्था आदर्श महिला स्व सहायता समूह खिरटी द्वारा ट्रेक्टर के माध्यम से खाद्यान्न सामग्री का परिवहन कर ग्राम पंचायत खिरटी के आश्रित मोहल्ला रनई में माह जनवरी 2025 का खाद्यान्न सामग्री का वितरण पात्र राशनकार्डधारी परिवारों को किया जा रहा है। साथ ही आगे भी आश्रित मोहल्ला रनई बसाहट में ही शासकीय उचित मूल्य दुकान खिरटी के संचालक संस्था द्वारा नियमित रूप से ग्रामीणों को खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा।

गौरतलब है कि विगत माह कलेक्टर श्री वसंत द्वारा पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत खिरटी के आश्रित मोहल्ला रनई का निरीक्षण के दौरान राशनकार्डधारियों द्वारा कलेक्टर के समक्ष उचित मूल्य दुकान की दूरी बसाहट से 02 किमी से अधिक होने तथा बसाहट के निकटस्थ अन्य शासकीय उचित मूल्य दुकान नही होने के कारण राशन मिलने में होने वाली परेशानियों का जानकारी देते हुए बसाहट के समीप उचित मूल्य दुकान का उप केन्द्र संचालित कर राशन वितरण कराने हेतु निवेदन किया गया था। कलेक्टर श्री वसंत ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए आमजनों की सुविधा के लिए बसाहट में ही राशन वितरण कराने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया था। कलेक्टर की इस सार्थक पहल से आमजनों को राहत मिला है। उन्होंने शासन प्रशासन के इस कार्य के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आभार प्रकट किया है।

  • Related Posts

    महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिली आर्थिक स्थिरता और सम्मान की नई पहचान 26 किश्तों से मजबूत हुआ भरोसा, योजना से बदली जीवन की दिशा

     योजना से महिलाएं बनीं अधिक सक्रिय और आत्मविश्वासी :  श्यामा प्रजापति कोरबा 10 अपै्रल 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश की सुशासन सरकार महिलाओं के उत्थान, सशक्तिकरण और…

    Read more

    आगामी नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष द्वारा ली गई न्यायिक अधिकारियों की प्रथम बैठक

      कोरबा 10 अपै्रल 2026/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के द्वारा 09 मई 2026 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा।…

    Read more

    NATIONAL

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता