Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री के सार्थक प्रयास से कुनकुरी के सलिया टोली में 250 सीटर सर्व सुविधायुक्त नालंदा परिसर का किया जा रहा निर्माण

 कुनकुरी के युवाओं को मिलेगी महानगरों के समान पढ़ाई की सुविधा’
लाइब्रेरी में इंडोर एवं आउटडोर पढ़ने की होगी सुविधा

जशपुरनगर 01 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कुनकुरी के सलियाटोली में 4.37 करोड़ रुपये की लागत से 250 सीटर सर्व सुविधायुक्त नालंदा परिसर निर्माण का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
विगित वर्ष 21 जून  2025 को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कुनकुरी में भूमिपूजन किया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश के युवाओं को शिक्षा की उन्नत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में नालंदा परिसर निर्माण की स्वीकृति दी गयी है। जशपुर जिले में भी 2 स्थानों जशपुर जिला मुख्यालय और कुनकुरी के सलिया टोली में नालंदा परिसर का निर्माण किया जा रहा है। यहां के वृहद पुस्तकालय के साथ आधुनिक शिक्षण सुविधाएं एवं तकनीकी संसाधन प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों की निर्बाध पढ़ाई के लिए यह 24 घंटे खुला रहेगा।
नालंदा परिसर में होगी अत्याधुनिक सुविधा के साथ 24 घंटे पढ़ाई की सुविधा
इस नालंदा परिसर में महानगरों के समान हफ्ते के सातों दिन पड़ने की सुविधा प्रदान की जाएगी। यहां इंडोर एवं आउटडोर पढ़ने के लिए सुविधा होगी। प्रकृति के करीब होकर भी विद्यार्थी ऑक्सी रीडिंग जोन में पढ़ने का आनंद ले सकेंगे। इस परिसर को स्वायत्त मॉडल में विकसित किया जा रहा है जहां पर्यावरण का ख्याल रखते हुए सौर ऊर्जा से कैंपस को रौशनी दी जाएगी। इसके लिए इको फ्रेंडली डिजाइन का निर्माण किया गया है, जिसमें विद्युत की खपत कम होगी, यहां 50 से अधिक नेटिव पौधों की प्रजातियों का भी रोपण किया जाएगा।
इस कैंपस में भविष्य की मांग को देखते हुए मानसिक के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यूथ टावर, स्पोर्ट्स कोर्ट्स, कैफेटेरिया, एटीएम, हेल्थ जोन जैसे युवाओं के लिए आवश्यक सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा। परिसर को स्वायत्त मॉडल में विकसित करने के लिए स्ववित्तीयन के लिए संचालन मॉडल को भी विकसित किया जाएगा। इस लाइब्रेरी में 50 हजार से अधिक किताबें उपलब्ध होंगी। जिसके साथ डिजिटल लाइब्रेरी, वाईफाई जोन, प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें भी उपलब्ध होंगीं। लाइब्रेरी में आरएफ आईडी के द्वारा प्रवेश, बायोमेट्रिक आईडी, आरएफ आईडी द्वारा किताबों की ट्रेकिंग, सॉफ्टवेयर द्वारा किताबों का व्यवस्थापन की व्यवस्था होगी।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!