Ro no D15139/23

डॉक्टरों की लापरवाही से महिला की हालत नाजुक, 3 दिन पहले हो चुकी थी बच्चे की मौत, अब माँ की जान पर बन आई शीर्षक से प्रसारित समाचार असत्य एवं आधारहीन

चिकित्सकों द्वारा नहीं की गई लापरवाही
– निर्धारित मापदंडों के अनुसार मृत गर्भस्थ शिशु की दवाईयों द्वारा की जाती है सामान्य डिलीवरी
– मरीज के रिश्तेदारों की जिद पर चिकिसकों द्वारा किया गया सिजेरियन किया गया
राजनांदगांव 12 जुलाई 2025। डॉक्टरों की लापरवाही से महिला की हालत नाजुक, 3 दिन पहले हो चुकी थी बच्चे की मौत, अब माँ की जान पर बन आई शीर्षक से समाचार वेबपोर्टल के माध्यम से प्रसारित किया गया है, जो कि असत्य एवं आधारहीन है।
शासकीय मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार मरीज डोंगरगांव  निवासी श्रीमती कुसुम धीमर पति मुकेश धीमर पहली बार शासकीय मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव आयी और 10 जुलाई 2025 शाम 5.37 बजे भर्ती की गई। मरीज के पास बाहर से अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट थी, जिसमें 29 सप्ताह का मृत गर्भस्थ शिशु बताया गया था। मरीज की स्थिति स्थिर थी, चूंकि मरीज की पहले 2 सामान्य प्रसव हुए थे। अत: मृत गर्भस्थ शिशु के लिए सामान्य प्रसव का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन मरीज के अटेंडेंट नसबंदी के लिए सिजेरियन डिलीवरी चाहते थे। मरीज की स्थिति भर्ती रहने के दौरान पूरी तरह से स्थिर थी। मरीज का सीजर 11 जुलाई 25 की शाम 7.15 बजे किया गया।
सामान्य निर्धारित मापदंडों के अनुसार मृत गर्भस्थ शिशु की दवाईयों द्वारा सामान्य डिलीवरी की जाती है। गंभीर स्थिति में ही सीजेरियन किया जाता है, क्योंकि ऐसे मरीजों में थक्का नहीं जमने की स्थिति के कारण सीजर के दौरान लगातार खून बहने से मरीज की जान भी जा सकती है। मरीज का सामान्य प्रसव हो सकता था, किंतु उनके रिश्तेदारों की जिद पर चिकिसकों द्वारा सिजेरियन किया गया। चिकित्सकों द्वारा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की गई। इस तरह की खबरों से चिकित्सकों के मनोबल में कमी आती है।

  • Related Posts

    राजनांदगांव जिले में अब तक 4333.2 मिमी वर्षा दर्ज

    जिले में आज 48.7 मिमी बारिश हुई   राजनांदगांव 18 अगस्त 2026। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के सभी…

    Read more

    ग्राम पंचायत मारगांव एवं दीवानभेड़ी में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 27 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 18 अगस्त 2026। डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मारगांव एवं दीवानभेड़ी में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 27 अगस्त 2026 तक आवेदन आमंत्रित की गई…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल