Ro no D15139/23

विद्युत विभाग की त्वरित कार्रवाई से सुधार हुआ बिजली लाइन नया खंभा लगाकर बहाल की गई आपूर्ति जेसीबी कार्य के दौरान क्षति के बाद मौके पर पहुंचकर किया गया त्वरित निराकरण

 जशपुरनगर 27 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, कुनकुरी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए  ग्राम झरियाडिप्पा में क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन की सूचना प्राप्त होने पर बिजली लाइन को सुधारकर सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया है। विद्युत विभाग के कुनकुरी कार्यपालन यंत्री ने बताया कि 22 मार्च 2026 की रात्रि में एक मकान निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी मशीन से गिट्टी उठाने के समय लापरवाहीवस विद्युत खंभा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे विद्युत तार जमीन पर गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग का अमला तत्काल मौके पर पहुंचा और सुरक्षा की दृष्टि से लाइन को तुरंत बंद कर क्षेत्र को सुरक्षित किया गया। इसके पश्चात विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त खंभे को हटाकर नया खंभा स्थापित किया गया तथा विद्युत लाइन को दुरुस्त कर पुनः चालू कर दिया गया। पूरी प्रक्रिया त्वरित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न की गई, जिससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति शीघ्र बहाल हो सकी।

विभाग द्वारा मामले की जांच करते हुए संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया भी प्रारंभ की गई है। विद्युत विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि निर्माण कार्य के दौरान विद्युत लाइनों एवं खंभों के समीप विशेष सावधानी बरतें, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

  • Related Posts

    भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा प्याऊ घर सेवा का शुभारंभ

    राजनांदगांव 27 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा ठाकुर प्यारेलाल चौक में प्याऊ घर सेवा का शुभारंभ किया गया है। इस दौरान प्याऊ घर सेवा के…

    Read more

    छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ एजुकेशन के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, नई समिति का गठन निष्पक्ष चुनाव के बाद बनी नई प्रबंधन समिति, शिक्षा व्यवस्था होगी सुदृढ़

    निष्पक्ष चुनाव के लिए मसीही समाज ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया रायपुर, 27 मार्च 2026/ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह एवं जिला प्रशासन रायपुर के मार्गदर्शन में…

    Read more

    NATIONAL

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने